छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यवसायी के चालक से सवा लाख रुपये से ज्यादा की लूट हो गई। चालक रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए पहुंचा था। इसके बाद थाने पहुंचकर चालक ने लूट की जानकारी दी। हालांकि पुलिस पूरी कहानी को फर्जी मान रही है। जांच के दौरान अभी तक लूट की कोई वारदात सामने नहीं आई है। वहीं पूछताछ के दौरान युवक थाने में ही बेहोश होकर गिर पड़ा है। पुलिस उससे जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। रकम का भी पता नहीं चल सका है।
व्यवसायी के चालक से सवा लाख की लूट!: थाने पहुंचकर बोला- साहब लूट हो गई, पुलिस ने पूछताछ की तो बेहोश होकर गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:43 PM IST
सार
व्यवसायी चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके यहां दिनेश काफी सालों से ड्राइवरी का काम करता है। पहले भी कई बार उसे रुपये देकर बैंक में जमा करने के लिए भेज चुके हैं। इस बार उसने कॉल कर लूट होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन