फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे

Wed, 26 Apr 2023 07:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

इस ब्लास्ट के लिए 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और वाहन के चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। साथियों को प्राइवेट वाहन से रेस्क्यू कराने के बाद डीआरजी के जवान लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Attack In Pictures: Jawans' Vehicle Blown Up With 50 KG Explosives
विस्फोट से जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर हुए नक्सली हमले से एक बार फिर देश दहल उठा। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए उनके वाहन को आईईडी विस्फोटक से उड़ा दिया। हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और वाहन के चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। तस्वीरों में नक्सली हमले के अब बस निशान बाकी रह गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक ली है। वह और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे। 


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत
Chhattisgarh Naxal Attack In Pictures: Jawans' Vehicle Blown Up With 50 KG Explosives
ब्लास्ट के चलते सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया। - फोटो : संवाद
कुछ जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसके बाद वह बारिश में फंस गए। टीम उन्हीें जवानों ाके लेने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने रास्ते में जवानों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के लिए 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

Chhattisgarh Naxal Attack In Pictures: Jawans' Vehicle Blown Up With 50 KG Explosives
नक्सली हमले की सूचना मिलने पर फोर्स को मौके पर भेजा गया। - फोटो : संवाद
नक्सली हमला अरनपुर मार्ग पर पालनार के पास हुआ। यह इलाका अरनपुर थाना क्षेत्र में आता है। हमले की सूचना मिलते ही बैकअप के लिए फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही वहां सेना के अफसर और एसपी भी पहुंच गए। जवान वहां पहुंचे तो मंजर काफी भयानक था। हालांकि इस हमले की अभी तक किसी नक्सली संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxalite: चार महीने जवानों पर पड़ते हैं भारी, 10 साल में 250 से ज्यादा शहादत; जानिए क्या है TCOC
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Attack In Pictures: Jawans' Vehicle Blown Up With 50 KG Explosives
शहीद जवानों के बरामद हुए हथियार। - फोटो : संवाद
हमले के बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने जवानों के शव एकत्र किए। साथ ही शहीद जवानों के हथियारों को एकत्र किया। अक्सर ऐसे हमले के बाद जवानों के हथियारों को नक्सली लूटकर ले जाते हैं। फिर जवानों के खिलाफ ही उनका इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal Attack In Pictures: Jawans' Vehicle Blown Up With 50 KG Explosives
हमले में शहीद हुए जवानों के शव एंबुलेंस से दंतेवाड़ा लाए गए हैं। - फोटो : संवाद
हमले में शहीद हुए जवानों के शव दंतेवाड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहीद जवानों में हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शामिल हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed