फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कला संकाय में केमिस्ट्री प्रैक्टिकल: सरकारी स्कूल में छात्राओं पर गिरा एसिड, चेहरा-हाथ झुलसे, बिलासपुर रेफर

Wed, 11 Jan 2023 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

डीईओ बीएल खरे ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद स्कूल के स्टाफ सें चर्चा कि गई। अभी प्राचार्य सें भी जानकारी ली जा रही है। मौके का भी निरीक्षण करेंगे। जो छात्रा एसिड से झुलसी है दोनों आर्ट विषय की हैं। एसिड तक कैसे पहुंची इसकी जानकारी ली जाएगी। 

विज्ञापन
girl students scorched due to acid spill in government school in sakti
एसिड से छात्रा का हाथ झुलस गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित सरकारी स्कूल में दो छात्राओं के ऊपर एसिड गिर गया। इसके चलते दोनों छात्राओं के हाथ और चेहरे गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी हालत देख बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा अलमारी बंद करने के दौरान हुआ है। खास बात यह है कि कैमिकल और उपकरणों से भरी अलमारी कला संकाय की कक्षा में रखी गई है। यहीं पर विज्ञान के प्रैक्टिकल भी कराए जाते हैं। 

girl students scorched due to acid spill in government school in sakti
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
क्लास में रखी अलमारी बंद करने गई थीं दोनों
जानकारी के मुताबिक, डभरा क्षेत्र के ग्राम कांसा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। कला संकाय की 12वीं की छात्रा आंचल बंजारे ने बताया की मंगलवार शाम को वह और उसकी चार सहेलियां क्लास में ही थे। इस दौरान एक ने क्लास से बाहर चलने के लिए कहा। आंचल ने बताया कि स्कूल की घंटी नहीं बजी थी तो वे बाहर नहीं गईं। इस दौरान उनकी नजर क्लास में रखी अलमारी पर पड़ी। अलमारी खुली हुई थी। 
girl students scorched due to acid spill in government school in sakti
छात्रा को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालत में सुधार नहीं होने से किया गया रेफर
इस पर आंचल और उसकी सहेली करण यादव दोनों दरवाजा बंद करने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान अलमारी में रखा तरल पदार्थ उनके ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते आंचल का चेहरा और किरण का हाथ झुलस गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। वे दोनों को लेकर स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां से उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर बुधवार को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl students scorched due to acid spill in government school in sakti
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
आरोप है कि छात्राओं के झुलसने के बाद भी स्कूल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। प्रबंधन ने छात्राओं को उपचार के लिए भी पहल नहीं की। परिजनों को पता चला तो वह खुद ही अस्पताल ले गए। स्कूल में एक भी प्रैक्टिकल लैब नहीं है। इसके चलते प्रैक्टिकल से संबंधित सामानों को कला संकाय की कक्षा में रखा जाता है। प्रैक्टिकल भी इसी कक्षा में कराया जाता है। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। 

विज्ञापन
girl students scorched due to acid spill in government school in sakti
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सक्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीईओ को निरीक्षण के निर्देश
इस मामले में सक्ति कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं। डीईओ बीएल खरे ने बताया कि, सूचना मिलने के बाद स्कूल के स्टाफ सें चर्चा कि गई। अभी प्राचार्य सें भी जानकारी ली जा रही है। मौके का भी निरीक्षण करेंगे। जो छात्रा एसिड से झुलसी है दोनों आर्ट विषय की हैं। एसिड तक कैसे पहुंची इसकी जानकारी ली जाएगी। सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed