फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा महोत्सव: अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन, मंत्री टंकराम वर्मा ने भी गुनगुनाया, देखें फोटोज

Tue, 14 Jan 2025 05:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

CG Youth Festival 2025: छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
CG Youth Festival 2025: MLA  Anuj Sharma presented cultural Program, see here Photos
पद्मश्री अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन, मंत्री टंकराम वर्मा ने भी दिया साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
CG Youth Festival 2025: छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पद्मश्री और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकगीतों और आधुनिक धुनों से दर्शकों का दिल जीत लिया। अनुज शर्मा ने अपने राम भजन “हरि अनन्त, हरि कथा अनन्ता” से समां बांधा। इसके बाद माता-पिता को समर्पित “झन भूलव मां बाप ला” और लोकगीत “छैयां भुइयां ला छोडके जवईया” जैसे गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। माते रइबे जैसे ददरिया गीतों की सुरीली प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

 
CG Youth Festival 2025: MLA  Anuj Sharma presented cultural Program, see here Photos
छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, समृद्ध संस्कृति, और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम दिखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी युवा महोत्सव में माइक थामा और अपनी प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगा दी। उन्होंने प्रसिद्ध कवि लक्ष्मण मस्तूरिया के गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गायन ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सादगी और गहराई को प्रदर्शित किया।

 
CG Youth Festival 2025: MLA  Anuj Sharma presented cultural Program, see here Photos
आधुनिक संगीत का अनोखा संगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधुनिक संगीत का अनोखा संगम
रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, समृद्ध संस्कृति, और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत आरुग बैंड की शानदार प्रस्तुति से हुई। दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” और “बैलाडीला बैलाडीला” की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई के कलाकारों और बस्तर के स्थानीय गायकों का यह प्रदर्शन बस्तर की समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य को अपने गीतों के माध्यम से जीवंत किया। बैंड ने बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को  मुंबई के कलाकारों के साथ बस्तर के स्थानीय कलाकारों का अनूठा संगम देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CG Youth Festival 2025: MLA  Anuj Sharma presented cultural Program, see here Photos
इस दौरान ‘मैं अयोध्या हूं’ का शानदार मंचन किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘मैं अयोध्या हूं’ का शानदार मंचन
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, और आधुनिक संगीत के अद्भुत मेल ने युवा महोत्सव को एक यादगार आयोजन बना दिया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन किया गया। इस जीवंत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही आकर्षक लेजर शो के माध्यम से पिछले एक दशक में भारत की विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की गई। 
विज्ञापन
CG Youth Festival 2025: MLA  Anuj Sharma presented cultural Program, see here Photos
लोक गायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा भी युवाओं ने बिखेरी। सुप्रसिद्ध लोकगायिका आरु साहू ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में गौरा-गौरी, राउत नाचा, पंथी गीत नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। युवा कलाकारों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत बाबा गुरु घासीदास के संदेशों पर आधारित पंथी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। दर्शकों ने आरू साहू के प्रस्तुत ददरिया को सराहा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed