फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bilaspur: भाजपा प्रभारी के स्वागत में लगे पोस्टर, रमन सिंह को जगह नहीं; चंदेल बोले- वह जनता के दिलों में हैं

Sun, 08 Jan 2023 04:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रविवार को बिलासपुर पहुंचे हैं। उनके स्वागत में भाजपाइयों ने कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगवाए हैं। इस होर्डिंग में स्थानीय नेताओं के साथ ही अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं के फोटो लगे हैं। 

विज्ञापन
there is no place for raman singh in poster in bilaspur bjp office
बिलासपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी के स्वागत में लगे होर्डिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन पहले ही कोरबा में जनसभा कर इसका आगाज भी कर गए, लेकिन भाजपा के सीएम चेहरे पर संशय बरकरार है। प्रदेश में 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अब पोस्टर में भी जगह नहीं मिल रही। वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कहना है कि रमन सिंह जनता के दिलों में हैं। 



there is no place for raman singh in poster in bilaspur bjp office
बिलासपुर भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में मौजूद नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर पहुंचे हैं ओम माथुर
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रविवार को बिलासपुर पहुंचे हैं। उनके स्वागत में भाजपाइयों ने कार्यालय के बाहर पोस्टर और होर्डिंग लगवाए हैं। इस होर्डिंग में स्थानीय नेताओं के साथ ही अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं के फोटो लगे हैं। अगर नहीं है तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का। बताया जा रहा है कि उनको इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी नहीं दिया गया है। इसके बाद सियासत शुरू हो गई है। 

there is no place for raman singh in poster in bilaspur bjp office
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंदेल बोले- रमन सिंह जी का पूरा सम्मान
इस बारे में जब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वह हमारे सम्मानीय नेता हैं। रमन सिंह जी का पूरा सम्मान है। वे बहुत वरिष्ठ नेता हैं, मार्गदर्शक हैं। वह जनता के दिलों में हैं। उन्हें आप पोस्टर में कहां खोज रहे हैं। इस पर जब उनसे कहा गया कि वह तो तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बाकी नेताओं की भी तो फोटो है। इस पर नेता प्रतिपक्ष बोले कि, मुद्दों पर बात करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
there is no place for raman singh in poster in bilaspur bjp office
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम के चेहरे पर पहले भी उठ चुका सवाल
दरअसल, भाजपा में चेहरे का विवाद नया नहीं है। करीब एक साल पहले रायपुर प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में रमन सिंह से पूछा गया था कि अगली बार चुनाव में भाजपा की ओर से CM का चेहरा कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा था कि भाजपा मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल तय करता है कि कौन सीएम बनेगा। छत्तीसगढ़ की भाजपा में तो कई चेहरे हैं उनमें से एक छोटा सा चेहरा मेरा भी है।

विज्ञापन
there is no place for raman singh in poster in bilaspur bjp office
बिलासपुर भाजपा कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी भी इसका नहीं दे सकी थीं जवाब
करीब चार माह पहले भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची थीं। तब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर पुरंदेश्वरी ने कहा था कि, वे हर बार कह चुकी हैं कि हमारा हर कार्यकर्ता हमारा चेहरा हैं। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उनके बगल में बैठे थे और मुस्कुरा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed