Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Yuzvendra Chahal, from a chess champion to cricket allrounder full life profile and secrets
{"_id":"5892d3ea4f1c1b0f0be8050c","slug":"yuzvendra-chahal-from-a-chess-champion-to-cricket-allrounder-full-life-profile-and-secrets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए चेस का ऐसा चैंपियन, जिसने क्रिकेट में अंग्रेजों से वसूला लगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए चेस का ऐसा चैंपियन, जिसने क्रिकेट में अंग्रेजों से वसूला लगान
Fri, 03 Feb 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
यजुवेंद्र चहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिलिए चेस के ऐसे चैम्पियन से, जिसने क्रिकेट के मैदान में अंग्रेजों से इस तरह से लगान वसूला कि उन्हें नानी याद आ गई। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
2 of 10
d
- फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड से टी20 सीरिज जीतने के बाद मैच से ज्यादा चर्चा एक नाम की हो रही है और वो है यजुवेंद्र चहल। उन्होंने इस मैच में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच के जीतने के साथ ही भारत ने सिरीज भी अपने नाम कर ली। चहल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को छकाते हुए 25 रन देकर 3 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए चहल को मैन ऑफ मैच और सिरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया।
3 of 10
d
- फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया में शामिल युजवेंद्र चहल का करियर चेस बोर्ड से शुरू हुआ था। शंतरज में शह और मात के खेल में विरोधियों को चित्त करने वाले चहल ने चेस के अंदाज में ही बंगलूरू में इंग्लिश टीम को भी चेस बोर्ड की तरह पटखनी दी। टीम इंडिया के लिए संघर्षपूर्ण बनते मैच को चहल ने अपनी फिरकी से आसान कर टीम को जीत दिलाई। यजुवेंद्र चहल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन अब क्रिकेट में धूम मचा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Yuzvendra Chahal
चहल ने करीब 10 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू कर दिया था, वहीं 13 साल की उम्र में उन्होंने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। चेस में महारथ होने के चलते चहल मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं और विरोधी की चाल को समय से पहले ही बखूबी समझ जाते हैं। चेस में चहल एशियन और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 10
d
- फोटो : espncricinfo
चहल का नाम फिडे (FIDE) की ऑफिशल साइट पर भी है और उन्हें साइट पर रेटिंग भी जबरदस्त मिली थी। चहल चेस में डूबते गए, लेकिन वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए स्पॉन्सर नहीं मिला। यहीं से उनका ध्यान चेस से भटका और क्रिकेट में लगा। बचपन से ही वो क्रिकेट हॉबी के तौर पर खेलते थे। इसके बाद मन बदल गया और उसने क्रिकेट को ही अपनी दुनिया बनाने की ठान ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।