{"_id":"fe9af45603d9c6b2e69ec6cddc466707","slug":"widow-lady-murdered-and-burnt-after-rape-in-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
Tue, 16 Feb 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहतक पुलिस ने उस 'दरिंदे' हत्यारोपी को गिरफ्त में ले लिया है, जिसने विधवा से रेप किया और सिर पर ईंटें मार उसकी हत्या कर दी। बाद में शव जला दिया।
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
2 of 5
वारदात, हरियाणा के रोहतक जिले के गांव जसिया में हुई। घिलौड़ चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जुलाना निवासी आशुतोष शर्मा ने रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तो विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो आशुतोष ने ईंट से कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपी उसके शव को बोरे में रखकर जसिया लाया। यहां शव पर तेल डालकर आरोपी ने आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
3 of 5
आरोपी आशुतोष के परिवार में उसकी मां और छोटा भाई है। आरोपी ने अभी तक पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्यारोपी की मां के वारदात में शामिल होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है। इस संबंध में भी आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
4 of 5
रुपये के लिए दुष्कर्म फिर हत्या: दरअसल, मृतका जुलाना निवासी महिला के पास प्रति माह एक हजार रुपये जमा करती थी। रुपये जमा करने वाली महिला ने खुद को डाकखाने का एजेंट बता रखा था। जब पीड़िता को पता चला कि महिला किसी भी डाकखाने की एजेंट नहीं है तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। वारदात के दिन पीड़िता रुपये लेने के लिए घर आई थी। उस दिन आरोपी आशुतोष घर पर अकेला था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ऐसा 'दरिंदा' देखें, विधवा से रेप कर मार डाला, शव जलाया
5 of 5
यह है मामला: 6 फरवरी की रात को जसिया रोड पर एक महिला का जलता शव मिला था। शव बोरे में था और पास ही आधार कार्ड और बैंक की पासबुक मिली थी। इसी के आधार पर महिला की पहचान जींद के जुलाना के गांव लिजवाना खुर्द निवासी के रूप में हुई थी। इस केस में अब पुलिस ने दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की धारा जोड़ी है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।