{"_id":"a40324175151d6afd9d163b734e311d3","slug":"vip-treatment-to-drug-traffickers-bhola-by-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
Sat, 28 Mar 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 28 Mar 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के मामले के आरोपियों को पुलिस किस कदर वीआईपी ट्रीटमेंट देती है, इसका उदाहरण शुक्रवार को पंजाब के मोहाली की जिला अदालत में देखने को मिला। पेशी पर लाए गए ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी जगदीश भोला को स्विफ्ट कार में चार घंटे तक एसी चलाकर बैठाया गया वहीं अन्य आरोपी धूप में खड़े रहे।
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
2 of 5
हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ड्रग तस्करी मामले की शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई थी। इस दौरान पकड़े गए चारों आरोपियों पर आरोप होने थे। ठीक ग्यारह बजे पुलिस आरोपी जगदीश भोला को स्विफ्ट कार में लेकर अदालत पहुंची। गाड़ी को सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी चला रहा था।
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
3 of 5
स्विफ्ट कार में साथ वाली सीट पर भी सब इंस्पेक्टर स्तर का पुलिस कर्मी बैठा था। कार की पिछली सीट पर भोला को बैठाया गया था। जबकि उसके दोनों साइड दो पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। पुलिस कर्मियों ने अदालत परिसर में कार लगा दी और इसके बाद वहीं बैठकर पेशी का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
4 of 5
इसी बीच मीडिया कर्मी वहां पर पहुंच गए। लोगों और मीडिया की नजरों से भोला को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों ने कार के शीशों पर अखबार लगा दी। पूरे तीन बजे भोला को पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन तीन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके चलते अदालत ने मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
देखिए, ड्रग सरगना को पुलिस का वीआईपी ट्रीटमेंट
5 of 5
इस केस में अगली सुनवाई एक अप्रैल को तय की है। अदालत में मामले के तीन आरोपी सरबजीत साबा, परमजीत पम्मा व सतिंदर धामा पेश नहीं हुए। आरोपियों की किसी अन्य मामले में पंचकूला कोर्ट में पेशी थी। इसके बाद अदालत ने तीनों के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।