विनोद खन्ना, जो न सिर्फ रिल ब्लकि रियल लाइफ के भी हीरो निकले, एक हार्ट पेशेंट को ज़िंदगी देकर वो 'दयावान' बन गए।
2 of 8
विनोद खन्ना
- फोटो : SELF
सांसद विनोद खन्ना गांव पनवाल के लोगों के बीच रियल लाइफ हीरो कहे जाते हैं। उनकी यह छवि साल 2002 में तब बनी थी, जब उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर गांव की एक जरूरतमंद मरीज का इलाज करवाया था।
ऐसा कर वे हार्ट पेशेंट मनजीत कौर के लिए असल जिंदगी के ‘दयावान’ साबित हुए थे। गांव के लोग कहते हैं विनोद खन्ना रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अच्छे इंसान थे।
सांसद विनोद खन्ना की दरियादिली की कहानियां लोस हलका गुरदासपुर में तमाम लोगों से सुनने को मिलती हैं। इन्हीं में से गरीब परिवार की महिला मनजीत कौर भी है। वह हार्ट पेशेंट थी। उसके इलाज का लाखों का खर्च विनोद खन्ना ने उठाया था।
महिला के सफल इलाज के बाद लोगों ने खन्ना की दरियादिली को उनकी साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ के साथ जोड़ दिया था।