देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में हरियाणा के होनहारों ने खूब दम दिखाया है। नारनौल जिले के लोकबंधु ने देशभर में सातवीं रैंक हासिल की है। रेवाड़ी के खुशहाल यादव को 28वीं रैंक, पंचकूला के परमवीरसिंह को 29 वीं, कैथल की बेटी दीपशिखा को 33वीं, अंबाला-पंचकूला कमिशनरी में एएसपी राहुल हुड्डा को 60वीं, रोहतक के प्रभात मलिक को 68 वीं, अंबाला की आशिका जैन को 74वीं, करनाल के दीपक बंसल को 113वीं रैंक और चरखी दादरी के सौरभ स्वामी को 149वीं रैंक मिली है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 21 में से 17 जिलों के 31 होनहार इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को
जिला महेंद्रगढ़ से सटे गांव मांदी के बंधु परिवार को अधिकारियों का परिवार कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस परिवार की दो बेटियां और एक बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की हुई है। इस बार तो परिवार के लोकबंधु ने सभी को पछाड़ते हुए देशभर में 7वां रैंक हासिल किया। लोकबंधु ने पिछे वर्ष परीक्षा में 855 रैंक हासिल किया था। स्वतंत्रता सैनिक राव माधो सिंह के प्रपौत्र लोकबंधु की दो और बहनें हैं बेहतर रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी हैं। तीनों में सबसे बड़ी क्रांति फिलहाल मुंबई में आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं, दूसरे नंबर की पूजा को आईपीएस में राजस्थान काडर मिला है। तीनों बच्चों की सफलता पर पिता विश्वबंधु और माता मायादेवी फूले नहीं समा रहे।
देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को
सिविल सर्विस की परीक्षा में 325वीं रैंक पाने वाले चंद्रमोहन का जन्म उपमंडल डबवाली के गांव रिसालियाखेड़ा से हैं। उनके पिता भगवाना राम सिरसा आईटीआई में हैड क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे। बेहद मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई करके सिरसा के बेटे ने सिविल सर्विस (आईएएस) की परीक्षा पास की है। इस बेटे के गांव में खुशी की लहर है। पिता की मौत के बाद उनके सपने को पूरा करके बेटा भी खुशी से सराबोर है।
देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को
राहुल हुड्डा मूल रूप से रोहतक जिले के गांव सांघी के है। मगर कई वर्षों से उनके परिजन दिल्ली में बसे हुए हैं। उनके पिता प्रेम हुड्डा इसी वर्ष दिल्ली पुलिस से बतौर एसीपी रैंक से रिटायर हुए हैं। इतना ही नहीं राहुल हुड्डा की पत्नी मनीषा चौधरी इस वक्त राजकीय रेलवे पुलिस में एसपी का पदभार संभाल रही हैं।
पिता और पत्नी की तरह हालांकि राहुल हुड्डा भी आईपीएस बने, लेकिन वे समाज सेवा के लिए कुछ नया रास्ता तलाश रहे थे। लिहाजा उन्होंने आईपीएस रहते हुए यूपीएससी की परीक्षा दी और उन्होंने 60वां रैंक प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया।
देखिए, सिविल सेवा में टॉपर रहे हरियाणा के होनहार छात्रों को
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज की परीक्षा में भिवानी के डा. अंकित अग्रवाल को 262वीं रैंक मिली है। अंकित ने यूपीएससी में लगातार दूसरी बार सफलता पाई है। इससे पहले वर्ष 2013 में भी उनका चयन हुआ था। तब रिजर्व लिस्ट में 26वीं रैंक मिली थी। सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंकित ने कोशिश जारी रखी और बेहतर रैंक के साथ आईएएस के लिए दावा मजबूत किया है। शहर के चिड़ीपाल मोहल्ला निवासी अंकित फिलहाल खरक पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।