{"_id":"58735b8b4f1c1b1829ba8a19","slug":"unique-sikh-boy-amazing-story-of-international-player-mahavir-singh-disable-by-one-hand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलामः एक हाथ नहीं, फिर भी रोज गूंथते हैं 850 किलो आटा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जज्बे को सलामः एक हाथ नहीं, फिर भी रोज गूंथते हैं 850 किलो आटा
Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस युवक के जज्बे को सलाम कीजिए। एक हाथ नहीं, फिर भी रोज गूंथते हैं 850 किलो आटा। जानिए कौन है ये और क्या है इनकी कहानी?
2 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
ये हैं 24 वर्षीय इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह, जो अमृतसर के तरणताल के कलसियान कला गांव के रहने वाले हैं। पिता भगवंत सिंह किसान व मां गृहिणी हैं। 2002 में चारा काटनेवाली मशीन में इनका हाथ चला गया, लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी। शिक्षकों ने हौसला बढ़ाया और इन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत में बदला।
3 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
आजकल महावीर सिंह 350वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गायघाट में आनेवाले सभी श्रद्धालुओं के चहेते बने हुए हैं। एक हाथ नहीं, फिर भी गुरु सेवा में जुटे हैं। महावीर लगातार एक हाथ से ही मशीन से आटा गूंथने में लगे हैं। सुबह 6 से लेकर रात के नौ बजे तक वे एक दिन में 850 किलो से अधिक आटा गूंथ देते हैं। इसके अलावा वह लंगर में साफ-सफाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंटरनेशनल प्लेयर महावीर सिंह
महावीर कई अंतरराष्ट्रीय पारा एथलेटिक गेम में लांग जंप में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अबतक चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की शान बढ़ाई है। वैसे तो वे अपने बारे में नहीं बताते। कहते हैं- गुरु की सेवा के लिए बिहार आया हूं, ये बातें बाद में करेंगे। बड़ी मुश्किल से थोड़ी बात करने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
5 of 5
श्री पटना साहिब
महावीर ने बताया कि वे न्यूजीलैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप, चीन में एशियन गेम्स, ओपन चैंपियनशिप मलेशिया में भारत की तरफ से खेलते हुए पुरस्कार जीत चुके हैं। महावीर बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। दो जनवरी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अगले साल दूंगा। इस साल तो गुरु की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।