बी.टेक इंजीनियरिंग पढ़ाई करने के बाद एक 27 साल के युवक की एक तरफा मोहब्बत का ऐसा खौफनाम अंजाम हुआ है। ये एक ऐसी कहानी है, जो किसी के दिल को भी दहला देगी।
एक झटके में पूरा परिवार बिखर गया। बेटे को इंजीनियरिंग करवाने के बाद ऐसा मां बाप ने कहीं सपने में भी नहीं सोचा था, कि बेटे का सपना पूरा करना तो दूर, उसका रास्ते से भटकना एक पल में पूरा परिवार तबाही के मोड़ पर ले जाएगा।
बेटे के प्यार वाले जुनून ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। मोहब्बत में फेल होने के बाद जो कुछ हुआ, उस पर यकीं कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। बेटे के आतंक प्रेम की वजह से पिता जेल में है, और मां ने सुसाइड कर लिया है।
पटियाला-सरहिंद-राजपुरा बाईपास के पास दर्शन नगर में अपने घर में इंजीनियर रजतवीर सिंह बम तैयार करता था। आरोपी के दोनों घरों की चैकिंग में भारी मात्रा में बम बनाने का सामान जब्त किया गया।
चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा रजतदीप युवती से एकतरफा प्यार करता था। वह उसका पीछा तक किया करता था। इससे परेशान युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवक को दबोच कर जमकर उसकी पिटाई कर दी।