गुरदासपुर में संदिग्धों के फुट प्रिंट मिले, सेना ने झोंकी ताकत
गुरदासपुर में गन्ने के खेत में दिखे दो संदिग्धों की तलाश में सेना और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान उनके फुट प्रिंट दिखने के मिले। तस्वीरें। रिपोर्टः हितेन्द्र शर्मा
गुरदासपुर में संदिग्धों के फुट प्रिंट मिले, सेना ने झोंकी ताकत
गुरदासपुर मुकेरियां रोड पर पड़ते गांव पंधेर में गन्ने के खेतों में दिखे संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर पूरा दिन सेना और पुलिस का सर्च आपरेशन जारी रहा। सेना के अधिकारी चश्मदीद सतनाम सिंह को साथ ले जाकर उस गन्ने के खेत में गए जहां पर संदिग्ध को देखा गया था। वहां उन्हें फुट प्रिंट भी मिले हैं। पूरा दिन एक चॉपर उस जगह के ऊपर निगरानी करता रहा।
गुरदासपुर में संदिग्धों के फुट प्रिंट मिले, सेना ने झोंकी ताकत
फुट प्रिंट मिलने के बाद सेना डाग स्कवाड के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने स्निफर डॉग के साथ संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल की। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर वह ज्यादा दूर तक स्निफर डॉग के साथ नहीं जा सके। वहीं चॉपर के जरिए कुछ संदिग्ध चिन्हित भी किए गए, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी उच्चाधिकारी ने नहीं की।
गुरदासपुर में संदिग्धों के फुट प्रिंट मिले, सेना ने झोंकी ताकत
सेना और पुलिस की ओर से चलाए गए संयुक्त सर्च आपरेशन के चलते गन्ने के खेतों में जांच के लिए सुबह दो बख्तरबंद गाड़ियां भी बुलाई गई। हालांकि देर शाम तक उन्हें इस्तेमाल में नहीं लाया गया।
गुरदासपुर में संदिग्धों के फुट प्रिंट मिले, सेना ने झोंकी ताकत
सूचना मिलने के बाद स्वैट टीम भी मौके पर पहुंची। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें इस सर्च आपरेशन के लिए खेतों में भेजा जाएगा, लेकिन शाम तक उन्हें भी इस आपरेशन के लिए आगे नहीं आने दिया गया। शाम करीब चार बजे आस पास के घरों में रहने वाले लोगों को सख्ती से घरों में चले जाने को कहा गया।