छोटी सी दुकान चलाने वाले शख्स को सालों पुराने संदूक से ऐसी चीज मिली कि वह पल भर में करोड़पति बन गया। आप भी जानिए आखिर कैसे चमकी उसकी किस्मत।
2 of 7
567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का
मामला हरियाणा के सिरसा में डबवाली का है। सिरसा रोड के एक दुकानदार के पास करीब 567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का है। दुबई के एक व्यक्ति ने इतिहासिक सिक्के की कीमत डेढ़ करोड़ रुपय लगाई है। दुकानदार इसे साढ़े तीन करोड़ रुपये में बेचना चाहता है।
3 of 7
567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित जिला बठिंडा के गांव डूमवाली निवासी गोरीशंकर उर्फ विक्की डबवाली के सिरसा रोड पर सीट बनाने का काम करता है। इन दिनों मंदवाडे के कारण घर का पुराना सामान बेचकर पेट पाल रहा है। बीते रविवार को सफाई करते समय संदूक में से एक सिक्का मिला।
4 of 7
567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का
जंग लगे सिक्के को अच्छी तरह से साफ किया तो उर्दू भाषा में कुछ लिखा नजर आया। यह पता था कि सिक्का इतिहासिक है। लेकिन क्यों हैं, सिक्के पर क्या लिखा है? यह जानने के लिए वह नरसिंह कॉलोनी स्थित मस्जिद में आ पहुंचा। वहां सिक्का देखकर मौलवी दंग रह गए।
5 of 7
567 साल पुराना इस्लामिक सिक्का
मौलवी ने बताया कि इस्लामिक कलेंडर अनुसार सिक्का वर्ष 1450 के समय का है। जिस पर मदीना शहर लिखा हुआ है। करीब 567 वर्ष पुराने सिक्के की फोटो अपने मित्रों के जरिए दुबई तक पहुंचाई तो वहां के एक व्यक्ति ने डेढ़ करोड़ रुपये कीमत लगाई है।