सपना चौधरी ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए दो ऐसे खुलासे किए, सुनकर चौंक गए पूछने वाले। एक जवाब तो फैन्स का दिल तोड़कर रख देगा।
हुआ यूं कि सपना चौधरी एक मैरिज फंक्शन में शामिल होने के लिए कैथल आई थी। उनके आने की भनक लगते ही जहां आसपास गांवों के लोग सपना की एक झलक देखने को पहुंच गए, वहां मीडिया वालों ने भी आने में देर नहीं लगाई।
बस फिर क्या था मीडिया ने सपना को घेर लिया और सवाल पर सवाल पूछने शुरू कर दिए। शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिसके बारे में सपना चौधरी ने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगी। हां, जब भी अच्छा लड़का मिल जाएगा शादी कर लेंगी।
गायक वीरपाल खरिकया के साथ उनके संबंधों पर भी सवाल पूछा गया। इसके जवाब में सपना चौधरी ने कहा कि कोरी अफवाहैं हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर मेरा उनसे कोई निजी संबंध होता तो वे सभी को मेरे साथ नजर आते।
बता दें कि कैथल में सपना चौधरी ने अपने फैन्स को निराश न करना सही समझा और सभी की मंजूरी के बाद परफॉर्म किया। इसी बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। बाराती भी सपना का डांस देखकर खुश हो गए, लोगों ने तो लुत्फ उठाया ही।