फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

Sat, 22 Nov 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 22 Nov 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन

संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

sant rampal, satlok ashram, sex and weapons

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बरवाला आश्रम से प्रेगनेंसी टेस्ट करने वाली किट भी बरामद की हैं। इससे पता चलता है कि वहां पर संदिग्ध गतिविधियां होती रही हैं। पुलिस को शक है कि रामपाल के आश्रम में खास दीक्षा के नाम पर महिलाओं के शारीरिक शोषण किया जाता था। इस आशंका को इसलिए मजबूती मिल रही है क्योंकि आश्रम से पहले ही कंडोम, अश्‍लील साहित्‍य, यौन ताकत बढ़ाने वाली दवाएं भी मिली हैं।


संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

sant rampal, satlok ashram, sex and weapons

सतलोक आश्रम के संत रामपाल अपने अनुयायियों के सामने बांझपन का इलाज करने का दावा भी करते थे। शुक्रवार को सर्च अभियान के दौरान यौन रोगों में इस्तेमाल होने वाली देसी दवाओं की पर्चियों के साथ-साथ आश्रम से प्रेगनेंसी किट भी बरामद हुई है। रामपाल बांझ औरतों को उनके इलाज के लिए देशी नुस्खे बताते थे।

संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

sant rampal, satlok ashram, sex and weapons

रामपाल के बेडरूम से प्रेगनेंसी किट मिलने की पुष्टि हिसार रेंज के आईजी अनिल राव ने की है। आईजी हिसार रेंज ने प्रेसवार्ता में बताया कि तलाशी में तीन 12 बोर की रिवाल्वर, दो डबल बैरल राइफल, दो 315 बोर की राइफल, 19 एयरगन मिली हैं। इसके अलावा दर्जनों एसिड की पिचकारियां भी बरामद हुई हैं। आश्रम से कंचे मारने वाली गुलेल के साथ-साथ पीला पाउडर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

sant rampal, satlok ashram, sex and weapons

हिसार रेंज के आईजी अनिल राव ने बताया कि रामफल की कोठी में बने स्पेशल कमरे से एसआईटी टीम को एक प्रेगनेंसी टेस्ट किट बरामद हुई है। इस किट के मिलने के बाद कई सवाल खडे़ हो गए हैं। आश्रम में यौन शोषण का भी मामला सामने आया है। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमारे साथ यहां कई दिनों से लगातार दुराचार हो रहा था। विरोध करने पर हमें कमरों में बंद कर दिया जाता था।

विज्ञापन

संत रामपाल के 'सतलोक' में सेक्स के संकेत, तस्वीरें

sant rampal, satlok ashram, sex and weapons

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यहां लड़कियों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में रखा जाता था। देर शाम तक फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड सर्च अभियान में जुटी थी।पहले भी आश्रम से बाहर आने वाली महिलाएं दबी जुबान में कुछ गलत हरकतों की बात कहती रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed