मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए यूपी पुलिस का काफिला तड़के रोपड़ पुलिस लाइन पहुंचा। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। बताया जा रहा है कि सुबह यूपी पुलिस की टीम अंसारी को लेकर रवाना होगी।
मुख्तार अंसारी की वापसी: रोपड़ जेल पहुंचा यूपी पुलिस का काफिला, बांदा जाने का रूट प्लान तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम में शामिल सभी अधिकारी बेहद सुरक्षा और गोपनीयता बरत रहे हैं। बांदा से रवाना हुई टीम एक रास्ते के बजाय कई रास्तों का इस्तेमाल कर रही है। सभी रास्तों की समीक्षा के बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने तीन रूटों में से एक अभेद्य रूट प्लान तैयार किया है। जिसको बेहद ही गोपनीय रखा गया है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार अंसारी की सुरक्षा को लेकर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी एक दूसरे के साथ संपर्क बनाए हैं।
जीपीएस सिस्टम से लैस है वज्र वाहन
बांदा से रोपड़ आ रही पुलिस टीम में एक वज्र वाहन के साथ ही पीएसी की एक टुकड़ी को भी शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व सीओ सत्यप्रकाश शर्मा कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त 2 एसएचओ, 6 एसआई, 20 पुलिसकर्मी और 10 पुलिस वाहन शामिल हैं। एंबुलेंस में एक वरिष्ठ चिकित्सक को भी शामिल किया गया है।
पंजाब पुलिस कराएगी रिकार्डिंग
मुख्तार की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस भी बेहद संजीदा है। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी ले जाने की टीम में पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल होगी। एहतियात के तौर पर इस पूरे घटनाक्रम को पंजाब पुलिस रिकॉर्ड भी कराने की तैयारी कर रही है।
जेल की बढ़ाई सुरक्षा
रोपड़ जेल में भी बेहद गहमा गहमी बढ़ गई है। पंजाब पुलिस ने भी शाम को सुरक्षा कारणों से जेल परिसर के बाहर दो नाके लगा दिए हैं। जेल जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी। वाहनों की चेकिंग का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।