फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज को शादी का ऐसा गिफ्ट देगा उनका फैन, याद रखेंगे जिंदगी भर

Sun, 27 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 27 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
rishabh taneja will present unique gift of marriage to yuvraj singh and hazel keech
yuvraj singh - फोटो : instagram
30 नवंबर को युवराज सिंह शादी करने जा रहे हैं और इस मौके पर उन्हें एक फैन ऐसा अनोखा गिफ्ट देने जा रहा है, जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे।
rishabh taneja will present unique gift of marriage to yuvraj singh and hazel keech
अपने फैन ऋषभ तनेजा के साथ युवराज सिंह
दरअसल, युवराज सिंह का फैन ऋषभ तनेजा उन्हें उनकी शादी पर नए नोटों की सीरीज का 666666 नंबर का नोट देना चाहता है। ऋषभ इससे पहले भी युवराज को पुराने 500 रुपए के नोट की सीरीज का 666666 नंबर वाला नोट दे चुका है। क्योंकि पुराने नोट बंद हो गए हैं, इसलिए ऋषभ अब नए नोटों की सीरीज में ये नंबर ढूंढने में लगा हुआ है।
rishabh taneja will present unique gift of marriage to yuvraj singh and hazel keech
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
मोहाली के रहने वाले ऋषभ इस सीरीज का नोट इसलिए देना चाहता है ताकि युवराज को 6 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की मीठी याद ताजा रहे। इसके लिए ऋषभ बैंकों और एटीएमों के बाहर जाकर लोगों से मिल रहा है। ताकि उसे 666666 नंबर वाला नोट किसी भी कीमत पर मिल सके। ऋषभ बचपन से युवराज को खेलते देख रहे हैं। इसी के चलते वह उनके फैन बन गया और युवराज को कुछ नायाब तोहफा देने की सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh taneja will present unique gift of marriage to yuvraj singh and hazel keech
हेजल कीच-युवराज सिंह
ऋषभ ने बताया युवराज के किसी भी मैच या किसी कार्यक्रम को देखे बिना नहीं रहता। युवराज की होने वाली पत्नी हैजल का जन्मदिन 7 तारीख को होता है, इसलिए उन्हें देने के लिए 100 और 20 रुपए वाले नोटों को जमा किया है जिसका नंबर 777777 है। ऋषभ के पिता राजीव तनेजा बताते हैं कि ऋषभ युवराज के प्रति इतना पागल है कि जब युवराज का ऑप्रेशन चल रहा था तो दो दिनों तक उसने कुछ खाया ही नहीं था।
विज्ञापन
rishabh taneja will present unique gift of marriage to yuvraj singh and hazel keech
युवराज सिंह
गौरतलब है कि युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी आईटी पार्कस्थित ललित होटल में होगी। सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी। संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस रहेगा जबकि रिसेप्शन के दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed