{"_id":"58e08ca74f1c1b483e5b3c31","slug":"rio-olympic-medal-winner-wrestler-sakshi-malik-and-satyawrat-kadiyan-romantic-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक से एक साल छोटे हैं सत्यव्रत कादियान, पढ़िए इनकी रोमांटिक लव स्टोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मलिक से एक साल छोटे हैं सत्यव्रत कादियान, पढ़िए इनकी रोमांटिक लव स्टोरी
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
साक्षी मलिक पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी कर रही हैं, जो उनसे एक साल छोटे हैं। इनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है, जो अखाड़े से शुरू हुई थी।
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
सत्यव्रत का जन्म 9 नवंबर 1993 को रोहतक (हरियाणा) में हुआ। ऐसे में सत्यव्रत उम्र में साक्षी से करीब 1 साल छोटे हैं। इस समय सत्यव्रत 24 साल के हैं, जबकि साक्षी 25 वर्ष की हैं। सत्यव्रत को कुश्ती विरासत में मिली। पिता अर्जुन अवॉर्डी सत्यवान कादियान ओलिंपिक में देश को एक नाम, एक विशेष पहचान दिला चुके हैं, चाहते थे सत्यव्रत भी उनके पदचिन्हों पर चले।
गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला
इसी के चलते बहुत छोटी उम्र में सत्यवान ने अपने पिता की अंगुली पकड़कर अखाड़ा जाना शुरू कर दिया था। सत्यव्रत को पिता ने बतौर कोच प्रशिक्षण दिया। कुश्ती के गुर सिखाए और अपनी तरह फ्री-स्टाइल हैवीवेट वर्ग के लिए तैयार किया। बाद में 6 फीट ऊंचे कद के सत्यव्रत ने 97 से 100 किग्रा भारवर्ग में अपनी अलग पहचान बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की अनोखी लव स्टोरी
पिता की मेहनत तब रंग लाई जब पहली बार सत्यव्रत ने यूथ ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही 100 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक भी जीत लाए। जब सत्यव्रत ने पहला अंतराष्ट्रीय पदक जीता, तब उनकी उम्र महज 17 साल थी। 2014 में उन्हें विनोद कुमार के रूप में नया कोच मिला, जो कि सत्यव्रत के पिता सत्यवान के साथ ओलिंपिक में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
Sakshi malik with satyawart kadian
- फोटो : अमर उजाला
हैवीवेट वर्ग की कुश्ती में सत्यव्रत किस्मत के मामले में बड़े लकी माने जाते हैं। 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लगातार पदक जीतने वाले सत्यव्रत का सपना भविष्य में ओलिंपियन सुशील कुमार की तरह सर्वश्रेष्ठ पहलवान बनना है। सुशील से काफी प्रभावित रहे सत्यव्रत को अनेक राष्ट्रीय शिविरों में उनके साथ अभ्यास करने का मौका मिला। फ्री-स्टाइल पहलवान सत्यव्रत कुश्ती के दम पर देश-दुनिया में नाम कमा चुके हैं।