फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview

पढ़िए विनोद खन्ना का आखिरी इंटरव्यू, 7 सवाल और उनके दिलचस्प जवाब

Fri, 28 Apr 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
एक्टर और सांसद विनोद खन्ना काफी समय से बाहर की दुनिया से कटे हुए थे, क्योंकि वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पढ़िए, उनका आखिरी इंटरव्यू।
विज्ञापन

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
साल 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुए थे, तब उनकी संसदीय सीट गुरदासपुर बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। भाजपा की ओर से विनोद खन्ना चुनावी मैदान में थे, वहीं हलके में कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के लिए अपनी सीट बचाना प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सुच्चा सिंह छोटेपुर को टिकट देने से मुकाबला तिकोना हो गया था। इन्हीं लोकसभा चुनाव को लेकर विनोद खन्ना ने एक राजनीतिक इंटरव्यू दिया था, जो शायद आखिरी ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल : आप किन किन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं?
उत्तर: देश में सबसे बड़ा मुद्दा तो भ्रष्टाचार और महंगाई का है। देश का विकास हो, विदेशों से काला धन वापस कैसे लाया जाए, भ्रष्टाचार और महंगाई से आम जनता मुक्ति चाहती है, यह सब मुद्दे चुनाव में प्रभावशाली हैं। देश की विदेश नीति को मजबूत बनाना और सेना के साजो सामान की खरीदारी में कमीशनबाजी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अभी हेलीकाप्टर सौदे में कमीशनबाजी सबके सामने आई है।

ऐसे कई भ्रष्टाचार के मामले हैं, जिन्हें आज खत्म करने की जरूरत है। विदेशों से काला धन वापस लाया जाएगा। विदेशी बैंकों ने लोगों की लिस्ट दी है जिनका पैसा उनके पास जमा है। उसकी लिस्ट केंद्र सरकार को दी गई है, लेकिन जान बूझकर सरकार मामले को लटका रही है।
विज्ञापन

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
अपने बेटे राहुल के साथ विनोद खन्ना
सवाल: विपक्ष आपको पैराशूट लीडर बताता है?
उत्तर: कांग्रेस प्रत्याशी व पंजाब प्रधान प्रताप बाजवा को पैराशूट का मतलब भी पता है। पैराशूटर वह होता है जिसे एक विशेष मिशन के लिए भेजा जाता है और वह गुरदासपुर में खास मिशन लेकर आए हैं जो जनता की भलाई और विकास का मिशन है।

इस मिशन को पूरा करके ही रहेंगे। इसमें बाजवा का भी कोई कसूर नहीं है, उन्हें दिल्ली के जश्नों वाली पार्टियों से फुर्सत मिले तो उन्हें पता चले कि वह पठानकोट में अपने घर रह रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा खुद पांच साल अपने लोकसभा क्षेत्र में कभी नजर नहीं आए।

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल: पंजाब में एंटी इंकमबेंसी फैक्टर काफी हावी है, उससे आपको कोई नुकसान होगा?
उत्तर: नेशनल चुनाव हो रहे हैं, इसमें लोकल मुद्दे हावी नहीं होते हैं। वैसे बादल साहब ने पंजाब में काफी विकास कराया है, लोगों को सस्ता अनाज मुहैया कराया है, किसानों को बिजली सप्लाई दी जा रही है।

इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट का समिट कराकर उनसे पंजाब में निवेश के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। बादल साहब ने हर तरह से पंजाब की तरक्की के लिए कोशिश की है। उसका चुनाव में जरूर फायदा मिलेगा।

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल: मोदी की हवा से पंजाब में माहौल कैसा है?
उत्तर: पंजाब में ही नहीं पूरे देश में मोदी की पूरी हवा चल रही है और लोग आज बदलाव चाहते हैं। लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं इसीलिए मोदी को याद किया जा रहा है जो देश को तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं। इसीलिए जनता मोदी को वोट डालकर जरूर जीत दिलाएगी, ऐसा मेरा मानना है।

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल: सत्ता में आने पर गुरदासपुर हलके में कौन-कौन सी प्राथमिकताएं होंगी?
उत्तर: गुरदासपुर में पर्यटन और इंडस्ट्री को खूब बढ़ावा दिया जाएगा। टूरिज्म हब बनाया जाएगा और सेंटर के प्रोजेक्टों को गुरदासपुर में लाने का प्रयास किया जाएगा। गुरदासपुर हलके में विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा।

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल: बाजवा मुख्यमंत्री बादल पर प्रोजेक्ट हथियाने के आरोप लगाते हैं, ऐसा क्यों?
उत्तर: असल में कांग्रेस ने पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बादल साहब ही कहते हैं कि बाजवा साथ देते तो केंद्र से उनसे भी दोगुने प्रोजेक्ट पंजाब को लाकर देते। बाजवा दिल्ली में खुद प्रोजेक्टों को रुकवाते थे।

उनका मकसद 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनने का है, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि अगले 25 साल तक बादल सरकार को कोई गिरा नहीं सकता है।

renowned bollywood actor and mp vinod khanna passes away, last political interview
विनोद खन्ना
सवाल: आम आदमी पार्टी को किस नजरिये से देखते हैं?
उत्तर: वे दिल्ली से निकलकर आए हैं और नई पार्टी बनी है। पंजाब में अभी तक उनका कोई असर नहीं है। थोड़ा बहुत असर जो होगा चुनाव में दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed