फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa

नवजोत सिद्धू का विरोध ज्यादा समर्थन कम, किसी ने कहा-पाकिस्तान चले जाओ, तो कोई बोला बेशर्म

Wed, 22 Aug 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa
नवजोत सिद्धू
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की इन दिनों काफी किरकिरी हो रही है। कोई उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे रहा है तो कोई कह रहा बेशर्म, और भी बहुत कुछ। जानिए किसने क्या बोला...
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे हैं। सिद्धू की मुसीबत तब और बढ़ गई जब उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के गले लगे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति के करीब बैठे। अब जब वह वापस आ गए हैं तो हर किसी ने घेर लिया है। मामला इतना बढ़ गया है कि सिद्धू पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए केस तक दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू के खिलाफ कानपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने और पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाने के विरोध में मंगलवार को कानपुर में उनके खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया। अधिवक्ता प्रियांशु सक्सेना ने सिद्धू के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया। एमएम 7 कोर्ट में 27 अगस्त को होगी सुनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ आवेदन दाखिल
नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में आवेदन दाखिल किया गया है। कोर्ट ने आवेदन की पोषणीयता (सुनवाई योग्य है या नहीं) के सवाल पर सुनवाई हेतु 23 अगस्त की तिथि नियत की है।

सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
बिहार के मुजफ्फरनगर की एक कोर्ट में नवजोत सिद्धू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इसमें मांग की गई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के गले लगने के मामले में सिद्धू पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। शिकायत अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरी प्रसाद की कोर्ट में दायर की है। इस पर सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

 

इन सभी ने किया नवजोत सिद्धू का बचाव

Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa
Shatrughan Sinha
शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बचाव
नवजोत सिद्धू का बचाव करते हुए भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा विवाद के बीच मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दोनों ने पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों को गले लगाया था। सिद्धू ने मामले में स्पष्टीकरण दे दिया है। ऐसे में अब विवाद की बात ही खत्म हो जाती है।

सुनील जाखड़ ने किया बचाव
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर विरोधियों के हमले झेल रहे नवजोत सिद्धू का साथ दिया सुनील जाखड़ ने। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पंजाबियों के लिए गुरुद्वारा साहिब करतारपुर तक के रास्ते संबंधी पक्ष स्पष्ट करन के लिए कहा है। जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर गए थे तो क्या वह देशद्रोह था। पंजाबी गुरु नानक देव के 550 वां प्रकाश पर्व मनाने जा रहे हैं। पवित्र धार्मिक स्थल गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है। सिद्धू ने गुरुद्वारा साहिब तक रास्ते के लिए पाकिस्तान यात्रा दौरान बात आगे बढ़ाई है तो भाजपा दुखी क्यों है।

सिद्धू के समर्थन में उतरे इमरान खान
नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद उतर आए हैं। इमरान खान ने न केवल सिद्धू को उनके शपथ ग्रहण में आने पर शुक्रिया कहा साथ ही उनके पाकिस्तान आने को लेकर भी धन्यवाद कहा। इमरान ने लिखा कि वह शांति के राजदूत हैं। जो लोग पंजाब के मंत्री की आलोचना कर रहे हैं वे इस उपमहाद्वीप में शांति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सिद्धू के बचाव में उतरी कांग्रेस
नवजोत सिद्धू को लेकर हो रहे विवाद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गले लगना अनुचित है। सिदधू के गले मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान ना तो पंजाब के मंत्री के तौर पर और ना ही कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर गए थे। वह एक दोस्त के तौर पर वहां गए थे। अगर पाकिस्तान जाना देशद्रोह है तो सबसे पहले तो हमारे प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं। राष्ट्रवाद का पाठ तब याद कराना चाहिए जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते हैं और उनके मंत्री पाकिस्तानी उच्चायोग में जाकर दावत खाते हैं।’

 

इन सभी ने जताया विरोध

Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa
Navjot Singh Sidhu
शहीदों के परिजन नाराज, सरकार से सम्मान वापस लेने की पेशकश की
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने पर सिद्धू के खिलाफ लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। गले मिलने से आहत शहीदों के परिजनों ने सरकार से सम्मान वापस लेने की पेशकश की है। पंजाब के गुरदासपुर में शहीदों के परिजनों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए शहीदों के परिवारों ने बैठक कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू का बाजवा को जफ्फी डालना गलत
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हर दिन सरहद पर भारतीय सैनिक शहीद हो रहे हैं। सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख को गले लगाने को टाल सकते थे। यह गलत था। उन्हें इन भावों से बचना चाहिए था। आखिर मारने का हुक्म देने वाला तो सेना का प्रमुख ही होता है। फौजी तो अपने प्रमुख के आदेश का पालन करते हैं। हमारे फौजियों की हत्याओं के लिए पाक सेना प्रमुख ही जिम्मेदार हैं।

बीजेपी के अनिल विज बोले- बेहद शर्मनाक
नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के मेहमान बने तो देश में विरोध का दौर शुरू हो गया। बीजेपी मंत्री अनिल विज ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि भारत देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पंचतत्व में लीन होने पर राष्ट्रीय शोक मना रहा है और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर जश्न मना रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है, पंजाब सरकार को सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उग्र हुई शिवसेना, सिद्धू को लताड़ा कहा- बेशर्म
विवाद को लेकर शिवसेना उग्र हो गई और नवजोत सिद्धू को बेशर्म कह डाला। शिवसेना ने नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला और इसे 'बेशरमी की हद' बताया। शिवसेना ने कहा कि पंजाब के मंत्री को अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो उन्हें वहीं से चुनाव लड़ना चाहिए।

भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं सिद्धू: बिक्रम सिंह
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गलबहियां करने वाले वाले सिद्धू को वहीं चले जाना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान स्वागत योग्य है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से पाक प्रेमियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

 

ट्विटर पर लोगों ने निकाली भड़ास, लिखा...

Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa
इमरान खान- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू एक बार ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। पूरे घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। महेश विक्रम हेगड़े नाम के एक ट्विटर यूजर्स ने सिद्धू की पाक यात्रा पर लिखा कि, प्रिय नवजोत सिंह सिद्धू, जीवन कोई कॉमेडी शो नहीं हैं। क्या आप नहीं जानते हैं कि पाक सेना प्रमुख जिसे आप गले लगा रहे हैं वो एक हत्यारा है। जिसने आतंकवादियों के जरिए भारतीय भाइयों को मारा है। कुछ शर्म करो सिद्धू

अनमोल नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, शेमलेस कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हैं। राहुल गांधी जी आपका मंत्री पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगा रहे हैं, आप क्या कहेंगे? अनमोल ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी को टैग भी किया है।

पाकिस्तान की जानी-मानी महिला पत्रकार मेहर तरार ने लिखा कि, थोड़ी देर में हमने सबसे अच्छी चीजों में से एक देखी। जब आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और भारत से आए हमारे गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू गले लगे। अंशुल सक्सेना लिखते हैं कि, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह को घर से बेदखल कर दिया गया और पाक लोगों द्वारा जबरन पगड़ी खोली गई।

फिल्म अभिनेता परेश रावल के नाम से चल रहे एक परोडी अकाउंट में सिद्धू के यात्रा के बारे में कमेंट करते हुए लिखा गया कि, पाकिस्तान में इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक कॉमेडी शो है और नवजोत सिंह सिद्धू जी को जज के रूप में आमंत्रित किया गया है। आरूषि मित्तल नाम की एक यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा- नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना आत्म सम्मान और गरिमा खो दिया है। आज उन्होंने साबित कर दिया है। बेकार व्यक्ति।

पढ़ें, मामले में खुद क्या कहते हैं नवजोत सिद्धू

Reactions on Navjot Sidhu Hug to Pakistan Army Chief Qamar Bajwa
नवजोत सिद्धू
पाक में नापाक जफ्फी को लेकर विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने मंगलवार को इस पर खुल कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पाक सेना प्रमुख को गले लगाना भावुक पलों में एक मानवीय प्रतिक्रिया थी। अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज से अलग चार पेज का अपना बयान हिंदी में पढ़ कर सुनाया, फिर सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि पाक जनरल कमर जावेद बाजवा उनके पास आए और कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर का रास्ता खोल देंगे। इसके लिए यत्न किए जा रहे हैं। अब कोई जनरल आकर कहे कि करतारपुर का रास्ता खोल दूंगा तो क्या पीठ कर के खड़ा हो जाऊं। अचानक भेंट पर मेरे भावुक होने को लेकर जो आरोप लगाए गए हैं, उनका बेहद दुख है। सिद्धू ने कहा कि वह पीछे बैठे थे, कार्यक्रम शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रोटोकॉल वालों ने आकर कहा कि पहली कतार में बैठना है। मुझे क्या पता था कि आसपास कौन बैठा है। अगर गुडविल मैसेज नहीं है तो बैट देने क्यों गए। दूतावास और फौजियों का हाथ मिलाना बंद कर दो।

अटल बिहारी वाजपेयी दोस्ती का पैगाम लेकर गए, लेकिन जनरल मुशर्रफ ने कारगिल पर हमला कर दिया, 527 जवान मारे गए। पर वाजपेयी ने फिर मुशर्रफ को बुलाया। पीएम नरेंद्र मोदी बिना बुलाए ही चले गए, उसके बाद पठानकोट हमला हुआ। आईएसआई को बुलाया गया। क्या मोदी को राष्ट्रभक्त नहीं मानोगे। सरहद पर गोलीबारी के बीच ही सब गए। जब बात शुरू होगी, खून खराबा बंद हो जाएगा। अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कश्मीर के पुलिसकर्मी औरंगजेब के पिता की आपत्ति पर सिद्धू ने कहा कि वह उन्हें आश्वासन देना चाहते हैं कि जब बातचीत शुरू होगी तो किसी पिता को अपना औरगंजेब नहीं खोना पड़ेगा।

आखिर में सिद्धू ने कुछ पंक्तियों के जरिए यह बताने की कोशिश की कि श्री गुरु नानक देव जी का नाम लिए जाने की वजह से वह भावुक हो गए थे।  किसी ने प्यार से मुरशद मेरे का नाम लिया, किसी ने प्यार से रहबर मेरे का नाम लिया, किसी ने प्यार से नानक गुरु का नाम लिया, तो मेरे दिल से जो उमड़ा था एहतरामो-अदम, वो चश्मा बन के मेरी आत्मा से फूट पड़ा, यही थी मेरी खता, अब जो चाहे दो सजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed