फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद सर्जरी, महिला के पेट से निकला कुछ ऐसा, डॉक्टर्स हैरान, देखिए

Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
rare surgery of lady stomach after 30 years, bunch of hairs come out, doctors amazed
पंचकूला की महिला 30 साल से खा रही थी बाल - फोटो : अमर उजाला
बचपन से महिला के पेट में दर्द होता था। 30 साल बाद उसकी सर्जरी हुई तो पेट से कुछ ऐसा निकला, देखकर डॉक्टर्स की आंखें खुली रह गईं।
rare surgery of lady stomach after 30 years, bunch of hairs come out, doctors amazed
पंचकूला की महिला 30 साल से खा रही थी बाल - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में यह मामला सामने आया। बचपन से बाल खाने वाली इस महिला की हालत अब ऐसी हो गई कि यह पानी भी नहीं पचा पा रही थी। इस महिला को नौ वर्ष की छोटी सी उम्र में बाल खाने की आदत पड़ गई थी। इसके कारण उसके पेट में बालों का गुच्छा बन गया था। जिसे अस्पताल के सर्जन डॉ. हरदीप सिंह ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला।

rare surgery of lady stomach after 30 years, bunch of hairs come out, doctors amazed
पंचकूला की महिला 30 साल से खा रही थी बाल - फोटो : अमर उजाला
बालों के इस गुच्छे की लंबाई आठ सेंटीमीटर थी। डॉक्टर ने कहा कि महिला के पेट में एकदम जगह नहीं बची थी, जिसके कारण वह पानी भी नहीं पचा पा रही थी। जानकारी के मुताबिक नारायणगढ़ निवासी सुनीता पेट में दर्द की शिकायत लेकर पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में पहुंची थी। डॉक्टरों ने सिटी स्कैन कराया तो पता चला कि महिला के स्टमक में बालों का गुच्छा है। उनके गोल ब्लैडर में गुच्छे की तरह दिखने वाली चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rare surgery of lady stomach after 30 years, bunch of hairs come out, doctors amazed
पंचकूला की महिला 30 साल से खा रही थी बाल - फोटो : अमर उजाला
सुनीता बचपन से ही बाल खाती थी। जैसे जैसे उम्र बढ़ती गई और बालों की भूख भी उसी तेजी से बढ़ने लगी थी। ऐसे में अगर बाल नहीं मिलते तो प्लास्टिक की रस्सी और जूट की रस्सी खाना भी शुरू कर दिया। लेकिन महिला को नहीं पता था कि बढ़ती उम्र के साथ ये बाल स्टमक में भर जाएंगे। जब बाल स्टमक में भर गया तो महिला के पेट में अक्सर दर्द रहने लगा। उसे भूख भी नहीं लगती थी और उसे पानी भी हजम नहीं हो पाता था। उसके परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां उसका अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन
rare surgery of lady stomach after 30 years, bunch of hairs come out, doctors amazed
पंचकूला की महिला 30 साल से खा रही थी बाल - फोटो : अमर उजाला
अल्ट्रासाउंड में साफ नहीं आया उसके बाद डॉक्टर ने सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। तब पता चला की  उसके स्टमक में बाल है। भूख नहीं लगने की वजह से महिला का वेट भी कम हो गया  था। डॉक्टर हरदीप ने बताया कि इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। डॉक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि दस से पंद्रह साल की उम्र के लड़कियों में बाल खाने की बीमारी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed