फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Apr 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

rampage at night food street, drunken students arrested

अरे ये क्या! ऑन ड्यूटी और वर्दीरधारी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर की बोतल। आखिर माजरा क्या है? दरअसल, नाइट फूड स्ट्रीट पर रात 2.30 बजे 3 शराबियों ने जमकर ड्रामा और हंगामा किया। पुलिस ने तीन स्टूडेंट को शराब पीते पकड़ा तो उन्होंने शराब की बोतल पुलिसकर्मी के हाथ में पकड़ा दी और वीडियो बनाने के साथ-साथ शोर मचाने लगे कि देखो पुलिसकर्मी शराब पी रहा है।

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

rampage at night food street, drunken students arrested

काफी देर तक ये ड्रामा चलता रहा। इस दौरान आरोपियों ने एसआई और महिला कांस्टेबल से हाथापाई भी की। इसके बाद पुलिसकर्मियों को दूसरी पीसीआर बुलानी पड़ी। इससे पहले कि दूसरी पीसीआर आती दो युवक फरार हो चुके थे, जबकि एक आरोपी सेक्टर-20 निवासी दिनेश जैन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

rampage at night food street, drunken students arrested

करीब दो घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 2.30 बजे पीजीआई के सामने एनएफएस पर जब एसआई बलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने खूब हंगामा किया। एसआई बलजीत सिंह व उनकी टीम ने किसी तरह से दो युवकों पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

rampage at night food street, drunken students arrested

इस दौरान अचानक पीछे से आए तीसरे युवक ने एसआई बलजीत को खींच दिया, जिसका फायदा उठाकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने भागते समय महिला कांस्टेबल से बदसलूकी की और पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की और फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे पुलिस ने तीसरे आरोपी को सेक्टर-11 के थाने पहुंचाया।

विज्ञापन

अरे! ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी के हाथों में बीयर, तस्वीरें

rampage at night food street, drunken students arrested

आरोपी यही कह रहा था कि वह तो सिर्फ दोस्तों को छुड़ाने आया था। जब थाने की पुलिस आरोपी को लेकर चली गई तो वहां मौजूद पीसीआर अचानक खराब हो गई। इसके बाद पुलिस को मजबूरन दूसरी पीसीआर मंगवानी पड़ी। पीसीआर की बदहाली की यह कोई नई बात नहीं है। आए दिन पीसीआर के खराब होने की दिक्कत कर्मचारियों को झेलनी पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed