फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अगर ये गाना 1 हफ्ते पहले आता तो पंजाब का इतिहास बदल जाता'

Sun, 12 Feb 2017 05:19 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Feb 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on Punjab singer Gurdas mann new song 'Punjab'
गुरदास मान के नए गाने 'पंजाब' पर उठे सवाल
बेशक गुरदास मान का नया गाना 'पंजाब' हर तरफ धूम मचा रहा है, लेकिन अब इसपर सवाल उठने लगे हैं वो भी रिलीज़ की टाइमिंग को लेकर। 
Trending Videos
Questions raised on Punjab singer Gurdas mann new song 'Punjab'
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो के नीचे चांद फकीर नाम के एक यूजर ने लिखा है कि अगर ये गाना 4 फरवरी को हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले रिलीज किया जाता तो पंजाब का इतिहास ही बदल जाता। बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान का यह गाना 9 फरवरी को रिलीज हुआ है।
Questions raised on Punjab singer Gurdas mann new song 'Punjab'
यूट्यूब पर वायरल हुआ गुरदास मान का नया गाना पंजाब
इस गाने का नाम है ‘पंजाब’। गाने में भगत सिंह का बचपन यानी बाल भगत सिंह दिखाए हैं, जो हाथ में रस्सी और लालटेन लिए खेत में जाते हैं और फांसी के फंदे को ही अपनी जिंदगी की वकलात और अखाड़ा बताते हैं। गाने में गुरदास मान को वक्त दिखाया गया है, जो बाल भगत सिंह को पंजाब की भविष्य दिखाते हैं। इस गाने में गुरदास मान शहीद भगत सिंह को आज के पंजाब की वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसे भगत सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Questions raised on Punjab singer Gurdas mann new song 'Punjab'
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गाने में नशे में डूबे पंजाब, महिलाओं से अत्याचार, हानिकारक फसलें, युवाओं में ड्रग्स की लत को दिखाया गया है। गाने में दिखाया है कि नशे में धुत्त एक बेटा अपने बाप की अर्थी को कंधा तक नहीं दे पाता है और बेटे की जगह बेटी अपने पिता की अर्थी को कंधा देती है। आज के पंजाब की इस तस्वीर को देखकर बाल भगत सिंह अपने नाम को इतिहास से मिटाने की कोशिश करते हैं, जिसे गुरदास मान रोक देते हैं और बाल भगत सिंह ये सब देखकर बहुत रोते हैं।
विज्ञापन
Questions raised on Punjab singer Gurdas mann new song 'Punjab'
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
रिलीजिंग के दौरान गुरदास मान ने बताया कि अपनी नई एलबम के गीतों में उन्होंने हर उस नशे और बुरी आदत पर कटाक्ष किया है, जो लोग जानबूझ कर करते हैं। इस गीत की शूटिंग पंजाब में पटियाला, जालंधर, अमृतसर एवं अन्य ऐसी ही कुछ जगहों पर की गई है। एक गाने को शूट करने में आठ दिन का समय लगा। वहीं, सभी स्टंट खुद किए हैं और इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed