{"_id":"56f0d7254f1c1bd72ef14d2c","slug":"punjab-assembly-session-punjab-congress-protest-congress-walkout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
Tue, 22 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब विधानसभा सेशन में शून्य काल के दौरान करोड़ों रुपये विदेश भेजने के मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते पहले सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया।
पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
2 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
शून्य काल शुरू होते ही कांग्रेसी आक्रामक तेवर में आ गए। सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेत-बजरी से आ रहे करोड़ों रुपये विदेश भेजे जा रहे हैं। इतना सुनते ही सत्ताधारियों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया।
पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
3 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विपक्षी नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 17 मिनट केलिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही बहाल होने के बाद कांग्रेस ने फिर यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने इसकी इजाजत नहीं दी। सुनील जाखड़ ने कहा कि चन्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्हें बोलने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
4 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
स्पीकर ने कहा कि वह भाषण केलिए समय नहीं दे सकते, चन्नी की बात आ चुकी है, जिसकेबाद कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। इससे पहले कांग्रेसियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट लहराई।
विज्ञापन
पंजाब विसः करोड़ों रुपये विदेश भेजने पर हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
5 of 5
विधानसभा सत्र के दौरान वाकआउट करते हुए कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
कुलजीत नागरा ने दो बुकलेट फेंकी, जोकि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और भगत चुन्नी लाल की कुर्सी केपास जाकर गिरीं। भगत ने एक बुकलेट उठा कर सुखबीर को दी। गुरइकबाल कौर ने सत्तापक्ष की तरफ जाकर सदस्यों को बुकलेट दीं। सत्ताधारियों ने इस तरह से बुकलेट उछाने का विरोध किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।