कृषि बिल की प्रति न मिलने से नाराज पंजाब के 'आप' विधायकों ने विधानसभा में गुजारी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Punjab: AAP MLAs seen sleeping inside the State Assembly last night.
They had staged a sit-in protest inside the Assembly yesterday against not getting copies of the proposed legislation to be tabled in the special session of Punjab Vidhan Sabha against the central farm laws. pic.twitter.com/kuYZKFuj1b— ANI (@ANI) October 20, 2020विज्ञापन
आप विधायकों ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद वेल में धरना दिया। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। विधानसभा के बाहर
उन्होंने कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाईं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। कुछ देर बाद विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने पंजाब सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में विधेयक सार्वजनिक नहीं करने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
विरोध के दौरान नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान प्रभावित विधेयक की कॉपी (खरड़ा) देने के बारे में सत्ताधारी कांग्रेस की नीयत साफ नहीं है। किसानों के हित को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह आप का संघर्ष जारी रहेगा। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ आप विधायकों की धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए और विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने चले गए।