फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

Wed, 08 Jul 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 08 Jul 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

protest of teachers, with gasoline bottles climbed water tank

महिला टीचर्स पेट्रोल की बोतलें टंकी पर चढ़ गईं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बातचीत की तो वे नीचे आईं। मामला पंजाब के बाघापुराना (मोगा) का है। यहां विरोध कर रहे टीचर्स पेट्रोल की बोतलें लेकर बस स्टैंड पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए।

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

protest of teachers, with gasoline bottles climbed water tank

इस मौके पर अध्यापक नेता स्वर्ण कौर बठिंडा और कुलवंत कुमारी फरीदकोट ने बठिंडा में लाठीचार्ज के बाद जेल में बंद की गई 5 महिला टीचरों समेत गिरफ्तार 11 अध्यापकों खिलाफ दर्ज किया झूठा केस रद्द करने और उनकी बिना शर्त रिहाई समेत अन्य मांगों माने जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। मौके पर पहुंची बाघापुराना की एसडीएम निधी कलोतरा, कार्यकारी मजिस्ट्रेट गुरमेल सिंह और डीएसपी बाघापुराना बलविंदर सिंह ने अध्यापकों को बातचीत का न्योता दिया।

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

protest of teachers, with gasoline bottles climbed water tank

टीचरों ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से मीटिंग के अलावा दूसरी मांगें मानने और गिरफ्तार अध्यापकों की बिना शर्त रिहाई का सरकार ऐलान नहीं करती तब तक अध्यापक पानी की टंकी से नीचे नहीं आएंगे।
जत्थेबंदी की जिला प्रधान जसप्रीत कौर समेत अन्य अध्यापकों ने बठिंडा पुलिस की तरफ से हिरासत में ली महिला अध्यापकों को आधी रात में खेतों में छोड़ने की निंदा करते कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी खत्म करने की जगह रोजगार छीन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

protest of teachers, with gasoline bottles climbed water tank

अध्यापकों के पानी की टंकी पर चढ़ने की की खबर मिलने पर पुलिस ने उन्हें जबरन उतारने की कोशिश की। इस पर अध्यापकों ने पेट्रोल की बोतलें बाहर निकाल लीं। पेट्रोल की बोतलें देखकर पुलिस पीछे हट गई। इस मौके पर काउंसिल की जगह से धरना उठाने के लिए दबाव डालने आए एक अकाली काउंसिलर को भी अध्यापकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, देखिए आगे क्या हुआ?

protest of teachers, with gasoline bottles climbed water tank

कांग्रेस के जिला प्रधान दर्शन सिंह बराड़ और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य जत्थेबंदी नेताओं ने भी अध्यापकों के संघर्ष की हिमायत की। उन्होंने कहा कि वह अध्यापकों के संघर्ष में हर कदम पर उनका साथ देंगे। अध्यापकों की मांगें जायज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed