फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्वीरें

Sun, 06 Sep 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 06 Sep 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्‍वीरें

protest of sikh organisations in AAP rally, organically

आम आदमी पार्टी की 'पंजाब जोड़ो' रैली में सिख संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। देखिए तस्वीरें।

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्‍वीरें

protest of sikh organisations in AAP rally, organically

आम आदमी पार्टी की पंजाब जोड़ो रैली के दौरान बवाल मच गया। लुधियाना के दाना मंडी में शनिवार को आयोजित रैली के दौरान सिख संगठनों एवं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने संगठनों के नेताओं को हिरासत में ले लिया। सिख यूथ फेडरेशन और सिख इंटरनेशनल क्लब के बैनर तले सिखों ने आप नेता कुमार विश्वास का पुतला फूंका।

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्‍वीरें

protest of sikh organisations in AAP rally, organically

उनका आरोप है कि कुमार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब और सिख धर्म के खिलाफ गलत शब्दावली का उपयोग किया है। इसे सिख कौम कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती। संगठनों ने आप विधायक जरनैल सिंह और वरिष्ठ नेता एचएस फूलका से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह बब्बल, सोनी डंग, तेजिंदर सिंह, तेजिंदर शंटी और सर्बजीत बंटी मौजूद रहे। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रैली में केंद्र और पंजाब की अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्‍वीरें

protest of sikh organisations in AAP rally, organically

पार्टी नेताओं ने मंच से जनता से वादा किया कि यदि पंजाब में आप की सरकार बनी तो दो माह के भीतर ही पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। रैली में पंजाब प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान, कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सांसद भगवंत मान ने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सूबे को कैलिफोर्निया बनाने का वादा किया था, लेकिन अफगानिस्तान बना दिया। आज पंजाब में नशे का बोलबाला है।

विज्ञापन

'आप' की रैली में सिखों का बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस, तस्‍वीरें

protest of sikh organisations in AAP rally, organically

मान ने कहा, अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच साल की किश्तों में पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है।
मान ने चुटकी ली कि पंजाब की गाड़ी का इंजन ही नब्बे साल पुराना है, दिल्ली की गाड़ी में केजरीवाल के रूप में नया इंजन लगा है। इसी तरह अब पंजाब का इंजन भी बदलने का वक्त आ गया है। मान ने कहा कि विस चुनावों में एक पार्टी को इतनी सीटें मिलने पर दिल्ली का नाम गिनीज बुक में आने वाला है, अब पंजाब में भी रिकार्ड टूटेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed