एक शख्स 'बेगम जान' पर फिदा है और 'बेगम जान' किसी और की सबसे बड़ी फैन हैं और उनकी प्रशंसक हैं। इस खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान हुआ।
2 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पंजाब पहुंचे तो प्रदेश के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दोनों मुल्कों के बंटवारे पर बने वंड म्यूजियम में बंटवारे का दर्द देखा। शाम को बेगम जान की स्क्रीनिंग एक होटल में हुई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
3 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
इस मौके पर बंटवारे के दर्द सांझा करते हुए महेश भट्ट ने फिल्म के दौरान शूटिंग की कुछ किस्से सुनाएं, वहीं विद्या बालन को लेकर भी एक खुलासा किया। महेश भट्ट कहते हैं कि मैं बेगम जान पर फिदा हूं। मेरी सोच के मुताबिक बंटवारे के दर्द को बयां करती हुई यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसे देखकर जुबां पर केवल बेगम जान होगी।
4 of 8
पंजाब के अमृतसर में बेगम जान की स्क्रीनिंग
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे व सभी टीम ने बेहतरीन काम किया है। मैं समझता हूं कि बेगम जान को हर परिवार बार-बार देखना चाहेगा, जिसने बंटवारे में कुछ भी खोया होगा। बंटवारे में दोनों देशों ने बहुत कुछ खोया है। जंग में चलने वाली गोलियां किसी मां के ही लाल का कलेजा छलनी करती हैं। वह मां पाकिस्तान की हो या हिंदुस्तान की।
महेश भट्ट ने कहा कि पाकिस्तान को भी बातों में लपेटते हुए कहा कि अच्छा पड़ोसी के साथ-साथ मैत्री धर्म निभाना हर पड़ोसी का फर्ज बनता है। दोनों मुल्कों को मिलकर आतंक से लड़ना चाहिए, दोनों मुल्कों की जंग आतंक से है दोनों तरफ की अवाम के साथ नहीं। उन्होंने कहा पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक कुलभूषण जाधव का मामला ओपन कोर्ट में चलना चाहिए।