बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
प्रियंका गांधी बेटी का खेल देखने के लिए अचानक जींद के गांव भंभेवा पहुंच गई तो गांव वाले उन्हें देखकर हैरान रह गए। देखिए तस्वीरें।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
वे भंभेवा के तक्षशिला स्कूल में अपनी बेटी मारिया वाड्रा का बास्केटबॉल मैच देखने के लिए आई थीं, वो भी बेहद गुपचुप तरीके से। उनकी बेटी सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुड़गांव की ओर से खेल रही थी।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
प्रियंका गांधी खेल देखने के लिए एसपीजी के सुरक्षा घेरे में स्कूल पहुंची। उन्होंने लगभग तीन घंटे तक्षशिला स्कूल में बिताए और अपनी बेटी का खेल देखा। इसके बाद प्रियंका ने आसपास के खेतों में जाकर काम कर रहे किसानों से बातचीत की।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
इसके बाद प्रियंका पास के गांव मालसरी खेड़ा में गईं और वहां महिलाओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने लगभग तीन घंटे यहां पर बिताए लेकिन जिला प्रशासन को कानों-कान इसकी खबर नहीं लगी। बाद में प्रियंका के भंभेवा पहुंचने की सूचना प्रशासन के पास पहुंची तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बेटी का खेल देखने के लिए गुपचुप जींद पहुंची प्रियंका गांधी, तस्वीरें
प्रियंका गांधी के भंभेवा पहुंचने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोगों का हुजूम प्रियंका को देखने के लिए पहुंचा। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने मोबाइलों से प्रियंका के फोटो लेने का प्रयास किया लेकिन एसपीजी की टीम ने फोटो नहीं लेने दिए।