फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए एक बुरी खबर

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana scheme apllications rejected
प्रधानमंत्री आवास योजना
अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया तो देखिए आपके लिए एक बड़ी बुरी खबर है और ये खबर बड़ा झटका देगी, ध्यान से पढ़ लीजिए।


 
Trending Videos
pradhan mantri awas yojana scheme apllications rejected
प्रधानमंत्री आवास योजना
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम के तहत चंडीगढ़ प्रशासन ने एक लाख से ज्यादा आवेदन फार्म खारिज कर दिए हैं जबकि इस स्कीम के तहत फ्लैट के लिए कुल एक लाख 27 हजार  997 लोगों ने आवेदन किया है। प्रशासन के संपदा विभाग ने छंटनी के दौरान उक्त आवेदकों के फार्म में खामियां पाई हैं। ऐसे में सफल आवेदक सिर्फ 24 हजार 771 ही हैं। अब जल्द ही डोर टू डोर वेरिफिकेशन भी शुरू होगा।
pradhan mantri awas yojana scheme apllications rejected
प्रधानमंत्री आवास योजना
इस स्कीम के तहत एक बड़ी शर्त यह थी कि वही लोग इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते हैं, जो शहर में 17 जून 2015 से पहले से रह रहे हों। लेकिन 61 हजार 252 लोग पाए गए, जिनके वोटर कार्ड इस तारीख के बाद ही बने हैं। इसके लिए मतदाता सूची को भी चेक किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोग यही हैं, जिनका आवेदन खारिज हुआ है। जबकि 8660 आवेदन ऐसे मिले हैं, जिनमें परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana scheme apllications rejected
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
मालूम हो कि इस हाउसिंग स्कीम को सभी आवेदकों के आधार लिंक से जोड़ा गया है। इससे भी आवेदन फार्म की खामियां भी जल्दी सामने आ गई हैं। छंटनी में पाया गया है कि 10 हजार 174 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास पहले से ही चंडीगढ़ में संपदा विभाग और सीएचबी की ओर से अलॉट की हुई रिहायश है। जबकि 2410 लोग ऐसे हैं, जिन्हें हाल फिलहाल में मकान अलॉट किए गए हैं। 1113 आवेदक ऐसे मिले हैं, जिनके पास देश के अन्य राज्य में भी एक से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं।
विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana scheme apllications rejected
प्रधानमंत्री आवास योजना
जबकि इस स्कीम के तहत वही लोग आवेदन कर सकते थे, जिनके पास पहले कोई मकान न हो। 5776 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा फार्म भर दिए। 11 हजार 343 लोग ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड के नंबर में खामी थी। अधिकतर लोगों ने 14 की जगह 12 अंक के ही नंबर भरे हैं। 1574 आवेदन फार्मों में दूसरी तरह की गलतियां हैं। मालूम हो कि हाउसिंग बोर्ड ने 20 अप्रैल तक इस स्कीम के तहत आवेदन मांगे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed