सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली पुलिस का एक और वीडियो वायरल हुआ है। आप खुद देखिए, पुलिसवाले क्या कर रहे हैं...
सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली पुलिस की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें बापौली थाना की एक पीसीआर पर तैनात तीन पुलिसकर्मी दिन में ही अनाज मंडी स्थित आढ़त की एक दुकान पर सो रहे हैं।
घटना हरियाणा के सनौली का है, तीनों पुलिसकर्मी दिन के वक्त ही इतनी गहरी नींद में हैं उनको वीडियो बनाने वाले की भनक तक नहीं लगी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार बापौली थाना की पुलिस की पीसीआर नंबर-16 अनाज मंडी बापौली में की 26 नंबर दुकान पर खड़ी है। आढ़त की दुकान के अंदर तीन पुलिसकर्मी आराम से सो रहे हैं।
किसी जागरूक व्यक्ति ने पीसीआर व पुलिसकर्मियों के सोते वक्त की वीडियो बना ली और इसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल हो गई।