फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

Sat, 19 Sep 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 19 Sep 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

police raid on restaurant, couple students were suspicious condition in cabins

इस रेस्टोरेंट में सिर्फ कपल छात्र-छात्राओं का प्रवेश

मान्य था। जहां बने अवैध केबिनों में उन लोगों की हरकतें होती थीं काफी चौंकाने वाली। दरअसल हरियाणा के रोहतक में छोटूराम चौक स्थित आनंद प्लाजा के प्रथम फ्लोर पर बने वेव रेस्टोरेंट एंड कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां बने केबिनों में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य छात्र-छात्राएं संदिग्ध हालत में मिले।

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

police raid on restaurant, couple students were suspicious condition in cabins

पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद प्लाजा के प्रथम फ्लोर पर बने वेव रेस्टोरेंट एंड कैफे में कुछ लड़के-लड़किया संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद है। इसके बाद महिला थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने रेस्टोरेंट के दोनों हॉल में बने केबिनों में छात्र-छात्राओं को संदिग्ध हालत में पाया। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया। लड़के-लड़कियों को रेस्टोरेंट से निकालकर पुलिस बैरंग लौट आई। पुलिस बस यहां से मिले छात्र-छात्राओं को थाने ले गई और उनके परिजनों को बुलाकर विद्यार्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

police raid on restaurant, couple students were suspicious condition in cabins

भारी संख्या में प्लाजा में छापा मारने पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के केबिनों में बैठे छात्र-छात्राओं को करीब दो घंटे तक पुलिस पहरे में रखा। मगर रेस्टोरेंट संचालक पर कार्रवाई के बारे में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। जबकि इनमें से एक भी नाबालिग नहीं था। फिर पुलिस एक-एक करके रेस्टोरेंट से छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला और पुलिस वैन में बैठाकर थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

police raid on restaurant, couple students were suspicious condition in cabins

रेस्टोरेंट के दो हॉल में कुल 26 केबिन बने हुए है। इनमें 18 एक हॉल में और दूसरे हॉल में 8 केबिन है। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि यहां आने वाले छात्र-छात्राओं से एक घंटे के हिसाब से 100 रुपये वसूले जाते है। जबकि जोड़े के अलावा अन्य किसी की एंट्री नहीं है। पुलिस को छापे के दौरान  रेस्टोरेंट में करीब 25 लड़के-लड़कियां मिले। यह पहला वाक्या नहीं है कि पुलिस ने वेव रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

police raid on restaurant, couple students were suspicious condition in cabins

यहां चल रही संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को करीब एक महीने से जानकारी है। इससे पहले 15 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारकर केबिनों को तोड़ दिया था, लेकिन संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। कार्रवाई नहीं होने से संचालक ने दोबारा से केबिन तैयार कर लिये। रेस्टोरेंट में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्लाजा में बनी अन्य दुकानों का भी माहौल खराब हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed