{"_id":"70b6a5c48d7581a3ed8b8defe0eea7bb","slug":"police-raid-and-seize-of-sandalwood-of-rupees-100-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
Sun, 27 Dec 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस की टीम ने छापामार कर एक गोदाम से लगभग 100 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में चंदन की लकड़ियां बरामद की है। देखिए तस्वीरों में।
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
2 of 7
पुलिस की टीम ने छापामार कर एक गोदाम से लगभग 100 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में चंदन की लकड़ियां बरामद की है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। यहां के रेवाड़ी-धारूहेड़ा में रामजस कॉलोनी में पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। लकड़ियां करीब 100 वर्ग गज के गोदाम से बरामद हुई। देर शाम तक पैमाइश चल रही थी। वास्तविक कीमत पूरी पैमाइश के बाद ही पता चल पाएगी।
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
3 of 7
फिलहाल पुलिस के अलावा वन विभाग के अधिकारी और तहसीलदार मौके पर डटे हुए हैं। सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि रामजस कॉलोनी में चंदन की लकड़ियां तस्करी के लिए लाई गई है। सक्रिय हुई पुलिस ने जब आसपास छानबीन की तो पता चला कि वहां एक गोदाम में लकड़ियां भरी हुई है। शनिवार सुबह करीब चार बजे डीएसपी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
4 of 7
गोदाम के ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर अंदर देखा गया तो पुलिस अधिकारी भी इतनी मात्रा में चंदन की लकड़ी देख हैरत में पड़ गए। पुलिस ने गोदाम को अपने कब्जे में लिया और सुबह तहसीलदार मनमोहन सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर उनकी देखरेख में ही जांच शुरू की गई। पूरी तरह मामले की पुष्टि करने के लिए लकड़ी की पहचान को वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
गोदाम पर छापा, चंदन लकड़ियों की खेप मिली, कीमत 100 करोड़
5 of 7
मौके पर पहुंचे जिला वन अधिकारी आईआर आनंद ने लकड़ी देखने के बाद बताया कि लकड़ी लाल चंदन की ही है। पूरी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने माल को कब्जे में ले लिया। लकड़ियों को ट्रकों में भरकर धारूहेड़ा थाने ले जाया गया। देर शाम तक भी गोदाम से लकड़ियां थाने ले जाने का कार्य चलता रहा। सूत्रों का कहना है कि गोदाम में लकड़ियों पिछले दो माह से लाई जा रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।