विपासना का पुलिस को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि हनीप्रीत की तरह वह भी राम रहीम की हमराज है और बहुत कुछ जानती है। जानिए पुलिस ने क्या क्या पूछा?
हनीप्रीत की तरह लुका छिपी का खेल खेलने के बाद आखिकार डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार विपासना इंसां पुलिस के सामने आ ही गई। अब तक विपासना का अता पता नहीं था। पंचकूला पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में छापेमारी कर रही थी। पंचकूला पुलिस ने विपासना के खिलाफ जनवरी में अरेस्ट वारंट जारी किया था, तभी से वह फरार थी।
3 of 10
Dera chairperson Vipassana Insan
उधर, सिरसा पुलिस ने भी हिंसा के मामले में नोटिस देते हुए विपासना को 14 फरवरी तक पेश होने की मोहलत दी थी। इसी के चलते वह 14 फरवरी को ही पुलिस के सामने आ गई। सिरसा के एसपी सिमरदीप सिंह ने कहा कि विपासना इंसां बुधवार 12 बजे थाने पहुंची। वहां से महिला थाना एसएचओ उसे लेकर मेरे ऑफिस आई। वहां एसआईटी इंचार्ज व सिटी डीएसपी अजय शर्मा ने 6 घंटे तक पूछताछ की।
सिरसा पुलिस ने पंचकूला पुलिस को भी विपासना इंसां के पेश होने के संबंध में सूचना दी, लेकिन पंचकूला पुलिस ने इसके बाद सिरसा एसआईटी से कोई संपर्क नहीं किया। लिहाजा पूछताछ खत्म होने पर सिरसा एसआईटी ने विपासना को वापस जाने दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वापस जाते समय विपासना से मीडिया ने भी सवाल किए, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
अब मैं यही रहूंगी
विपसना इंसां ने एसआईटी को लिखित में दिया है कि ‘अब मैं कहीं नहीं जाऊंगी, जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा वह हाजिर हो जाएगी। पंचकूला पुलिस पूछताछ करना चाहती है तो डेरा सच्चा सौदा में आ सकती है।