{"_id":"636d017f9a811b05a13283b1","slug":"police-gave-bullet-proof-jackets-to-four-hindu-leaders-of-bathinda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब में खौफ का माहौल: हिंदू नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट बांट रही पुलिस, जान से मारने की मिल रहीं धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में खौफ का माहौल: हिंदू नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट बांट रही पुलिस, जान से मारने की मिल रहीं धमकियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा में हिंदू नेताओं को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पंजाब में खौफ का माहौल है। लगातार हिंदू नेताओं को धमकियां मिल रही हैं। अब पुलिस इन नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट बांट रही है। गुरुवार सुबह कोटकपूरा में एक डेराप्रेमी की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसके बाद एक बार फिर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने अब शिवसेना हिंद पंजाब के अध्यक्ष शिव जोशी, शिवसेना बाल ठाकरे के नेता ओम करण और शिवसेना हिंदुस्तान से सुशील जिंदल व शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय सलाहकार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतिंदर कुमार की सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। उक्त चारों नेताओं को पंजाब पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट दी है।
3 of 5
हिंदू नेता संजीव घनौली को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी बठिंडा जे इलनचेजियन ने कहा कि आपसी भाईचारा और माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शिवसेना नेता शिव जोशी ने कहा कि उन्हें पहले भी विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी थी।
इससे पहले शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली को मंगलवार जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने उन्हें विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। घनौली इसकी सूचना डीजीपी को दे चुके हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें भी बुलेट प्रूफ जैकेट दी है। लुधियाना में भी पांच हिंदू नेताओं के साथ-साथ कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर बयानबाजी करने वाले गुरसिमरन सिंह मंड को भी बुलेट प्रूफ जैकेट दी है।
विज्ञापन
5 of 5
पंजाब पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा, योगेश बक्शी, नीरज भारद्वाज, हरकिरत खुराना के साथ-साथ गुरसिमरन सिंह मंड को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। हिंदू नेता अमित अरोड़ा की सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को भी बढ़ाया गया है। पहले अमित अरोड़ा के साथ पांच सुरक्षा कर्मचारी चलते थे और अब नौ सुरक्षा कर्मचारी चला करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।