फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

PM modi tweet, ask forgiveness to chandigarh residents

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान लोगों से माफी मांगी। उन्होंने ट्विटर पर माफी मांगी है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए किए गए यूटी प्रशासन के इंतजाम से पीएम ही निराश हो गए। मोदी ने ट्विटर पर चंडीगढ़ के लोगों से उनके दौरे से हुई अव्यवस्था के लिए माफी मांगी है। मोदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में जुटे अधिकारियों से जवाब तलब किया है। मोदी ने जांच के आदेश दिए हैं और कार्रवाई का दिलाया है।

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

PM modi tweet, ask forgiveness to chandigarh residents

शुक्रवार को पीएम मोदी चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे। करीब 4.30 घंटे तक मोदी शहर में रहे। इस दौरान जाम की स्थिति ने लोगों को खासा परेशान किया। उधर, यूटी प्रशासन पर मोदी ने शहर के लगभग 180 प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी किए जाने पर गुस्सा जाहिर किया है। इस दौरान लगभग 2 लाख स्टूडेंट स्कूल नहीं जा सके। मोदी के दौरे के कारण सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के साथ बने श्मशान घाट को भी कई घंटे तक बंद रखा गया।

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

PM modi tweet, ask forgiveness to chandigarh residents

श्मशान घाट के साथ पार्किंग बनाए जाने के कारण कई अंतिम संस्कार नहीं हो सके। 1999 में कारिगल वार में अहम योगदान देने वाले ब्रिगेडियर (रियायर्ड) देवेंद्र सिंह के 25 साल के बेटे की वीरवार को तड़के एक हादसे में मौत हो गई थी। मोदी की रैली के कारण उनके बेटे के अंतिम संस्कार की अनुमति तक नहीं दी गई। इससे पहले निर्माण कार्यों के कारण शव का मनीमाजरा में भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

PM modi tweet, ask forgiveness to chandigarh residents

इसके बाद मोहाली में ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। मोदी ने ब्रिगेडियर के परिवार से भी इस मामले में दुख व्यक्त किया है। पहली बार पीएम के दौरे के कारण प्रशासन ने शहर के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखे। प्रशासन के इस फैसले को पीएम ने गलत बताया है। यूटी प्रशासन में शिक्षा सचिव ने इस बारे में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। अब देखना होगा कि स्कूलों की छुट्टी मामले में किस अधिकारी पर गाज गिरेगी।

विज्ञापन

क्या हुआ जो पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगी? देखिए तस्वीरें

PM modi tweet, ask forgiveness to chandigarh residents

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर की सड़कों पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। पुलिस ने सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। कामकाजी लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पाए। शहर के कई सेक्टरों की पार्किंग बंद कर दी गई। जीरकपुर से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को करीब आधे घंटे तक बंद रखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed