फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: देखिए चंडीगढ़ के शिल्पकार 'पियरे जेनरे' का नायाब घर, अद्भुत कलाकृति

Wed, 22 Mar 2017 05:11 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Pierre Genre, Le Corbusier, Chandigarh, sector 5
हेरिटेज पियरे जेनरे म्यूजियम - फोटो : अमर उजाला
ली कार्बूजिए के साथ चंडीगढ़ को व्यवस्थित और खूबसूरत बनाने में उनके कजन पियरे जेनरे का भी अहम रोल रहा है। तो आइए आज हम आपको उनका बेहतरीन घर दिखाते है।
Pierre Genre, Le Corbusier, Chandigarh, sector 5
Le Corbusier House, Sector-5 Chandigarh
पियरे जेनरे की 121 वीं जयंती पर बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल को एक नायाब तोहफा मिलने जा रहा है। पियरे जेनरे ने चंडीगढ़ निर्माण के दौरान अपने जीवन के कई साल सेक्टर-5 के जिस मकान (हाउस नंबर-57) में गुजारे थे, उसमें बुधवार से जेनरे म्यूजियम शुरू होने जा रहा है। 
Pierre Genre, Le Corbusier, Chandigarh, sector 5
Le Corbusier House, Sector-5 Chandigarh
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां युद्घस्तर पर चल रही हैं। 8 महीने पहले जो जेनरे हाउस अनदेखी के कारण खंडहर जैसा दिखता था, अब वह एक खूबसूरत म्यूजियम का रूप ले चुका है। इस म्यूजियम को देखने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। पर्यटक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक म्यूजियम का दीदार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pierre Genre, Le Corbusier, Chandigarh, sector 5
Le Corbusier House, Sector-5 Chandigarh
यह होगा खास
म्यूजियम में सिर्फ जेनरे से जुड़ी चीजें ही दिखाई देंगी। उनकी डिजाइन की गई बिल्डिंग के चित्र और दुर्लभ ड्राइंग-मैप देखने का मौका मिलेगा। जेनरे की फोटोग्रॉफ की प्रदर्शनी होगी। शहर की सभी मुख्य भवनों के लिए फर्नीचर जेनरे ने ही डिजाइन किए थे जो अब हेरिटेज बन चुका है। इस फर्नीचर के बेहतरीन नमूने म्यूजियम में देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Pierre Genre, Le Corbusier, Chandigarh, sector 5
Le Corbusier House, Sector-5 Chandigarh
हाउस अपने आप में खास
जेनरे हाउस का डिजाइन अपने आप में खास है। जेनरे भवनों में बड़े पत्थरों की दीवारें बनाते थे। जेनरे हाउस में भी इनका इस्तेमाल किया गया है। दीवारों के अंदर कटिंग कर आकर्षक  शोकेस बनाया गया है। आंख के आकार का व्यू प्वाइंट बनाया गया है, जिससे लॉन की खूबसूरती को निहारा जा सके। ईंटों में जगह छोड़कर कॉरिडोर की दीवारें बनाई गई हैं। धूप में इसकी शेडो बहुत अच्छी दिखती है। घर के अंदर सीढ़ियां भी वर्तमान आर्किटेक्ट्स के लिए नजीर हैं। एक पिलर पर गोल आकार में इन्हें दो मंजिल तक पहुंचाया गया है। जो बेहद कम जगह घेरने के साथ अच्छी भी दिखती हैं। एल टाइप की सीढ़ियां कटिंग में बनाई गई हैं। स्टेप भी मार्बल पत्थर से बनाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed