चंडीगढ़ में सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया गया। इस मौके पर एक ओर जहां जवानों के लिए दीया जलाया, वहां सांसद खेर ने बड़ा ऐलान किया।
2 of 7
चंडीगढ़ में छठ पूजा करती सांसद किरण खेर
सांसद किरण खेर ने पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिशन के मंच पर घोषणा की कि अगले वर्ष से छठ पर्व के मौके पर शहर में अवकाश घोषित किया जाएगा। इस घोषणा का वहां उपिस्थत लोगों ने तालिया बजाकर उनका स्वागत किया।
3 of 7
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के दौरान महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य की प्रार्थना और पूजा की। गांव मोहाली में कामगार सेना की ओर से छठ पूजा समागम करवाया गया।
4 of 7
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भी छठ पूजा का आयोजन किया गया।
5 of 7
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें बड़ी संख्या में आसपास के गांवों और इलाके के लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान पार्षद अशोक झा विशेष तौर पर मौजूद रहे।