फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग दिवस की तस्वीरें: जल-थल में योग कर दिया निरोग रहने का संदेश, पंजाब-हरियाणा में दिखा उत्साह

Sun, 21 Jun 2020 11:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
People perform yoga im many places of Haryana and Punjab, see the photos
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

कोरोनो वायरस की वजह से विश्व योग दिवस आज (21 जून) 'घर पर योग परिवार के साथ योग' के संदेश के साथ पूरे हरियाणा-पंजाब में मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास सभी घर पर परिवार के साथ योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दे रहे हैं। योग करते हुए लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हरियाणा में जल-थल में लोगों ने योग किया। आइए देखते हैं तस्वीरें...

People perform yoga im many places of Haryana and Punjab, see the photos
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घर पर ही योग किया। उन्होंने कहा कि योग मन, आत्मा व शरीर को जोड़ता है और हमें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। इस बार कोविड-19 के चलते घर पर योग-परिवार के साथ योग का पालन करते हुए घर में ही योग करें।

People perform yoga im many places of Haryana and Punjab, see the photos

हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल में अपने परिवार के साथ घर पर ही योग किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने आवास पर ही योग दिवस मनाया। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित आवास पर योग किया और प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
People perform yoga im many places of Haryana and Punjab, see the photos
कुरुक्षेत्र में जल में योग

झज्जर के डीसी जितेंद्र कुमार और सिरसा के डीसी रमेश चंदर ने भी अपने वापस पर योग कर लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। फतेहाबाद से परिवार के साथ योग करते हुए लोगों की तस्वीरें आमने आई हैं। यहां पर लोग प्रधानमंत्री मोदी के संदेश 'घर पर योग परिवार के साथ योग' का अनुसरण करते हुए दिखे। जींद के विधायक कृष्ण मिढ्डा ने भी घर पर योग किया।

विज्ञापन
People perform yoga im many places of Haryana and Punjab, see the photos
जल में योगा करते हुए आदिबद्री के महंत। - फोटो : अमर उजाला

नारनौल में नगर पालिका चेयरमैन भारती सैनी ने बच्चों के साथ घर पर योग किया। वहीं गांवों में भी योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। जींद के रूपगढ़ गांव में युवा योग करते हुए नजर आए। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यमुनानगर के गांव टोपरा कलां में स्थित देश के सबसे बड़े अशोक चक्र के सामने योगाचार्य प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed