{"_id":"58d788c34f1c1b61371a3da9","slug":"passport-office-opened-in-karnal-requirement-of-only-three-documents-for-passport-in-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां भी खुला गया है पासपोर्ट ऑफिस, 7 दिन में मिल जाएगा, बस ये 3 दस्तावेज चाहिएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी खुला गया है पासपोर्ट ऑफिस, 7 दिन में मिल जाएगा, बस ये 3 दस्तावेज चाहिएं
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया तो अब बनवा लीजिए। एक नई जगह पर इसका ऑफिस खुल गया है। बस तीन दस्तावेज लेकर आइए और 7 दिन में पासपोर्ट पाइए।
पासपोर्ट ऑफिस
हरियाणा के करनाल में हेड पोस्ट ऑफिस में शनिवार को पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद अश्वनी चोपड़ा ने किया। कार्यालय में पहले दिन पासपोर्ट बनवाने के लिए 25 लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए। यहां पर प्रतिदिन 50 पासपोर्ट बनाए जाएंगे। वहीं अप्लाई करने के एक सप्ताह के अंदर ही पासपोर्ट मिल भी जाएगा।
पासपोर्ट
मुख्यमंत्री ने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी से बात करते हुए कहा कि वैसे तो 15 दिन में पासपोर्ट मिलता है, लेकिन यहां पर एक सप्ताह के अंदर पासपोर्ट मिल जाएगा। बाद में पासपोर्ट बनाने की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। बता दें कि अभी हरियाणा में अभी तक सिर्फ अंबाला और गुड़गांव में ही पासपोर्ट ऑफिस है। पीएम मोदी की नई घोषणा के बाद करनाल में खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट
सीएम खट्टर ने बताया कि 31 मार्च तक हिसार में और उसके बाद फरीदाबाद में पासपोर्ट खोला जाएगा। जिससे पूरे हरियाणा में पासपोर्ट बनाने के लिए पांच कार्यालय हो जाएगा। अगर करनाल की बात की जाए तो यहां यहां पासपोर्ट ऑफिस खुलने से पानीपत, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र के उन हजारों लोगों को फायदा होगा, जो पासपोर्ट बनवाने के लिए अभी तक अंबाला और चंडीगढ़ तक दौड़ लगाते थे।
विज्ञापन
indian passport
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश के 450 जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलवाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मुनीष कपूर ने बताया कि करनाल के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में हर रोज 50 अपॉयंटमेंट संबंधित आवेदनकर्ताओं को दी जाएंगी तथा इन अपॉयंटमेंट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक का होगा। यह अपॉयंटमेंट सोमवार से शुक्रवार के बीच होंगी।