फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए उस शख्स से, जिसने मन की शांति के लिए छोड़ दिया 1 करोड़ का पैकेज

Sun, 16 Jul 2017 09:15 AM IST
विनय गंगवानी/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विनय गंगवानी/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा) Updated Sun, 16 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Package of 1 crore felt for peace of mind, jain muni veer sagar
मुनि श्री वीर सागर
उपभोक्तावाद संस्कृति की चकाचौंध में जहां युवा लाखों और करोड़ों रुपये के पैकेज की ओर भाग रहे हैं। एशो-आराम और भौतिक वस्तुओं की चाह में रात-दिन एक किए हुए हैं। वहीं एक ऐसा भी युवा है, जिसने आत्म उत्थान और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए एक करोड़ रुपये के पैकेज को पलभर में त्याग दिया। 
Package of 1 crore felt for peace of mind, jain muni veer sagar
मुनि श्री वीर सागर
यह शख्स है शैलेष जैन, जो दिगंबर मुद्रा धारण कर मुनि श्री वीर सागर महाराज बने। उन्होंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज से दीक्षा ग्रहण की। मुनि श्री वीर सागर यहां हांसी में दो दिगंबर जैन मुनियों के साथ ससंघ चातुर्मास कर रहे हैं। 
Package of 1 crore felt for peace of mind, jain muni veer sagar
शुक्रवार को अमर-उजाला संवाददाता ने उनसे विशेष बातचीत की। वर्ष 2004 में वीर सागर महाराज बॉम्बे के स्टॉक एक्सचेंज में कन्सलटेंट फर्म में सर्विस पर थे। तब वह एक करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर कार्य कर रहे थे। वहीं उनके छोटे भाई निलेश जैन बॉम्बे में रिलायंस जियो के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Package of 1 crore felt for peace of mind, jain muni veer sagar
BOOKS
वर्ष 1994 में नागपुर से शैलेष ने केमिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने एमबीए इन फाइनेंस और चार्टर्ड फाइनेंशियल अकाउंटेट (सीएफए) किया। इसके बाद वह बॉम्बे में एक कन्सलटेंट फर्म में सर्विस पर लगे। 31 वर्ष की आयु में उन्हें वैराग्य हुआ और आत्म उत्थान की लगन जगी।
विज्ञापन
Package of 1 crore felt for peace of mind, jain muni veer sagar
एक करोड़ का पैकेज छोड़ शैलेष बने जैन मुनि वीर सागर
उन्होंने बताया कि जीवन में हर कार्य का सही समय आता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने और कुछ साल सर्विस करने के बाद जब उन्हें लगा कि यह सही समय है, जब धर्म और गुरु से जुड़कर शाश्वत जीवन को अपनाया जाए। इसके बाद उन्होंने सब कुछ त्याग दिया। भारतीय संस्कृति की रक्षा और आत्मा के विकास के लिए उन्होंने जैन दीक्षा ले ली। हालांकि वे बचपन से ही आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से प्रभावित थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed