दो दिन बंद रहने के बाद आज एटीएम खुलकर भी नहीं खुले। पैसों के लिए लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। देखिए एटीएम के बाहर कैसा है हाल?
500 और 1000 के नोट बंद करने के साथ ही दो दिन एटीएम बंद रखने का ऐलान किया। साथ ही 11 नवंबर को एटीएम से नए नोट निकाले जाने की घोषणा भी की।
इस उम्मीद के साथ लोग आज सवेरे-सवेरे एटीएम के बाहर पहुंच गए। लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हर किसी की बस यही चाहत कि पैसे मिल जाएं तो तंगी खत्म हो जाए।
4 of 5
रात 11 बजे चांदपुर में बॉब के एटीएम पर कैश जमा करने के लिए लगी भीड़।
जैसे ही एटीएम खुले और लोग पैसे निकालने लगे तो बड़ा झटका लगा। एटीएम में पैसे ही नहीं थे और वह आउट ऑफ सर्विस बता रहा था। यह देखकर लोग परेशान हो गए।
5 of 5
सौ-सौ के नोट निकालने ATM पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जब इस बारे में लोगों ने गार्ड से पूछा तो पता चला कि एटीएम 12 बजे से खुलेगा। अभी उसमें पैसे नहीं है। यह सुनकर कई लोग भड़क गए। कई लोगों की तो गार्ड से बहस भी हो गई।