फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में 'गर्भवती' डांसर के कत्ल का नया वीडियो आया सामने, सच्चा कौन?

Thu, 08 Dec 2016 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
 new video came in the Wedding 'pregnant' Dancer's murder case, which true?
डांसर की मौत

शादी समारोह में डांस कर रही 'गर्भवती' युवती की मौत का एक और वीडियो सामने आ गया है। इसे देखने पर वारदात बिल्कुल अलग दिखती है। आप भी देखिए।

 new video came in the Wedding 'pregnant' Dancer's murder case, which true?
डांसर की मौत

वारदात, बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में हुई। वीडियो में सामने आया है कि डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी। स्टेज के सामने खड़े युवक लक्की गोयल उर्फ बिल्ला का दोस्त उसे 0.32 बोर की बंदूक हवा में फायरिंग करने के लिए देता है। जैसे ही लकी हाथ उपर उठाकर हवा में फायर करता है, बंदूक पर उसका नियंत्रण छूट गया और गोली सीधा स्टेज पर डांस कर रही कुलविंदर को लग गई। अमर उजाला इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

 new video came in the Wedding 'pregnant' Dancer's murder case, which true?
डांसर की मौत

गोली कुलविंदर के सिर पर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात, बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में हुई। डांसर कुलविंदर कौर माडल टाउन में पति हरजिंदर सिंह के साथ रहती थी। वह गर्भवती थी। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया, घटना शनिवार देर रात 11.45 बजे हुई। कुलविंदर कौर के पति हरजिंद्र सिंह के बयानों पर बिल्ला, दीपक (शादी वाले लड़के का करीबी रिश्तेदार) व अन्य तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 new video came in the Wedding 'pregnant' Dancer's murder case, which true?
डांसर की मौत

कुलविंदर कौर पर गोली चलाने वाला बिल्ला यह बंदूक अपने दोस्त संजू गोयल से लेकर आया था। संजू ने अभी पांच दिन पहले ही लाइसेंस लिया था। संजू के पिता पूर्व पार्षद विजय गोयल आजाद चुनाव लड़कर एमसी बने थे व बाद में उनकी अकाली दल के साथ नजदीकी रही। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि जब असला लाइसेंस संजू गोयल के नाम पर था तो बंदूक बिल्ला के पास कैसे आई। जीजा रजिंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

विज्ञापन
 new video came in the Wedding 'pregnant' Dancer's murder case, which true?
डांसर की मौत - फोटो : self

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतका के परिजनों के साथ पहुंचे आरकेस्ट्रा एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग 20 मिनट तक परिजनों व एसोसिएशन सदस्यों ने जाम लगाए रखा। वहीं पुलिस का मानना है कि शादी समागम में टशन दिखाने के लिए कुछ लोग दूसरे के हथियार लेकर जाते हैं और वहां हवाई फायर करते हैं जो कानूनन गलत ही नहीं अपराध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed