फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सपना' एक नहीं और भी हैं, देखिए रोजाना 60 किलो दूध देने वाली को

Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 01 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
national award winner holstein friesian cattle jaccob of karnal, like murrah buffalo sapna
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
हरियाणा की शान 'सपना' की बोली भले ही बिहार वालों ने 27 लाख रुपये लगाई हो, लेकिन यहां जैकाब भी है, जिसकी कभी कीमत नहीं लगी।
national award winner holstein friesian cattle jaccob of karnal, like murrah buffalo sapna
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
बात हो रही है करनाल जिले की एक ऐसी गाय की, जिसे नेशनल अवार्ड मिल चुका है। ये गाय एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। औसत निकाला जाए तो यह गाय हर घंटे ढाई लीटर दूध दे रही है। करनाल के दादुपुर गांव में डेयरी संचालक कुलदीप ने इस गाय का नाम जैकाब रखा हुआ है।
national award winner holstein friesian cattle jaccob of karnal, like murrah buffalo sapna
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
25 साल के युवा कुलदीप अपना पुश्तैनी बिजनेस संभाल रहे हैं, उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक इस गाय की कीमत नहीं लगवाई है, क्योंकि यह इतना दूध दे रही है कि अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है। दूध अधिक होने के कारण इसका दूध मशीन से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
national award winner holstein friesian cattle jaccob of karnal, like murrah buffalo sapna
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
कुलदीप सिंह ने बताया कि गाय की नस्ल होल्सटीन फ्रोजन है, जो हॉलैंड की नस्ल है। इसका सीमन यूएसए से मंगाया था, पिछले पांच साल से गाय को पाल रहे हैं। गाय अभी तक प्रतियोगिताओं में 2 लाख रुपये से ज्यादा के इनाम जीत चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में झज्जर में चैंपियनशिप जीत चुकी है।
विज्ञापन
national award winner holstein friesian cattle jaccob of karnal, like murrah buffalo sapna
करनाल की अनोखी और नेशनल अवार्ड विजेता गाय
कुलदीप सिंह ने बताया कि यह गाय दिन में 30-35 किलोग्राम हरा चारा, 10 किलो फीड, 10 किलो गाजर, 5 किलो बिनौले, 5 किलो चने खाती है। इसके साथ-साथ मौसमी सब्जियां भी खिलाई  जाती हैं। गाय ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय पशु मेले व मुक्तसर पंजाब में पुरस्कार जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed