दो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, हिम्मत हो तभी देखिए यहां
हरियाणा के रेवाड़ी में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर के चौबारे में जिंदा जल गए। ससुरालवाले इसे हादसा बता रहे हैं। देखने की हिम्मत हो, तभी देखिए यहां।
दो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, हिम्मत हो तभी देखिए यहां
घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से मिट्टी के तेल की कैन और माचिस मिली है। परिजन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना को आत्महत्या या हत्या मानने के पीछे एक अन्य वजह यह है कि परिवार में केवल प्रमोद ही था, जो शुक्रवार रात परिवार के साथ नहीं सोया था। पुलिस फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
दो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, हिम्मत हो तभी देखिए यहां
पुलिस के मुताबिक कोसली के गांव हांसावास निवासी प्रमोद कुमार की शादी रोहतक जिले के बटाना गांव निवासी रीना (25) से 2008 में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे अंजली (6) और अर्जुन (5) थे। शुक्रवार रात रीना बच्चों के साथ चौबारे में सो रही थी। देर रात 12.00 बजे तीनों की संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गए।
दो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, हिम्मत हो तभी देखिए यहां
आनन-फानन में आग बुझाकर तीनों को उपचार के लिए रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर लाए। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तीनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रीना और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाने के साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया।
दो बच्चों के साथ जिंदा जली मां, हिम्मत हो तभी देखिए यहां
मृतका के ससुरालवाले इसे हादसा बता रहे हैं। वहीं पुलिस को मौके पर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के मायके पक्ष का इंतजार कर रही है।