{"_id":"5a0166804f1c1bb6678b9fe6","slug":"mohali-boy-keshav-find-out-bike-thiever-by-using-unique-technique","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी हो गई तो युवक ने उसे खुद ही तलाश लिया, आप भी आजमाइए तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी हो गई तो युवक ने उसे खुद ही तलाश लिया, आप भी आजमाइए तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
एक युवक की बाइक चोरी हो गई तो वो उसने खुद ही ढूंढ निकाली और चोर भी पकड़ा गया। इसके लिए उसने जो तरीका आजमाया, देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
मामला मोहाली में सामने आया था। सेक्टर-71 निवासी केशव की केटीएम बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस को शिकायत तो दी ही थी, वह खुद भी इसकी तलाश कर रहा था। देर शाम दोस्त के साथ केशव फेज-4 स्थित बोगनविला गार्डन में बैठा था तो अचानक उसने अपनी बाइक के इंजन की आवाज सुनी।
आवाज सुनकर वह सड़क की तरफ भागा और देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर रहा है। इससे पहले कि वह भागता केशव ने उसे दबोच लिया और चाबी निकाल ली। बाइक पर नंबर प्लेट भी कोई और थी। केशव ने युवक से बाइक के बारे में पूछा तो वह बिफर गया। पहले तो वह झगड़ने लगा, फिर जब उसने पुलिस बुला ली तो भागने लगा।

Trending Videos
केशव ने कैसे पहचानी इंजन की आवाज
युवक ने खुद तलाश ली चोरी हुई अपनी बाइक
केशव और दोस्त ने युवक को दबोच लिया और थाने ले गए। वहां पर चेकिंग की गई तो बाइक का चेसिस नंबर केशव की बाइक से मैच कर गया। नंबर प्लेट भी जाली निकली। पूछताछ की गई तो युवक बोला उसने यह बाइक किसी से डेढ़ लाख में खरीदी थी।
केशव ने कैसे पहचानी इंजन की आवाज, पूछने पर बताया कि उसने अपनी बाइक में एक परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट लगाया था। इससे बाइक के इंजन की आवाज और परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। इसी कारण उसने अपनी बाइक की आवाज को पहचाना।
शिकायतकर्ता केशव खुद युवक को पकड़ कर थाने लाया। बाइक का चेसिस नंबर मैच कर गया है। चोर के पकड़े जाने का मामला अजीब है, लेकिन केशव की समझदारी और फुर्ती का कोई जवाब नहीं।
- तिरलोचनसिंह, एसएचओ थाना मटौर