{"_id":"5a110ae14f1c1b60678bc282","slug":"miss-world-2017-miss-world-manushi-chhillar-nani-savitri-sehrawat-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले 'मिस वर्ल्ड' नातिन के कई राज, 15 अनसुनी बातें ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले 'मिस वर्ल्ड' नातिन के कई राज, 15 अनसुनी बातें
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचपन में नानी की साड़ियों से सजती थी, आज दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले नातिन के कई राज, जानिए।
मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत खास बातचीत में बताती हैं कि उसे नई नई ड्रेस पहनने का शौक है। उसे बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उसका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता। वह खुद ही नहीं सजती थी, बल्कि अपने साथ उन्हें भी सजाना शुरू कर देती। गोहाना से रोहतक पास होने के चलते हर हफ्ते शनिवार-रविवार को अपने ननिहाल आ जाती है।
मानुषी छिल्लर बनी विजेता
राजस्थान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से रिटायर्ड नाना चंद्र सिंह सहरावत बताते हैं कि मानुषी खुद में मस्त रहने वाली लड़की है। चाहे पढ़ाई हो या डांस, उसे किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं है। वह क्रिएटिव दिमाग वाली लड़की है। वह शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को माहवारी के बारे में बताया जाता है, ताकि उनके मन का डर व हिचकिचाहट दूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
manushi
मानुषी की नानी सावित्री सेहरावत कहती है कि उनकी नातिन बहुत दुबली-पतली थी और खाने-पीने का बहुत खयाल रखती थी। ज्यादा तली-भुनी चीज उसे नहीं पसंद है। उसके आने पर जब वह रसोई में जाती तो वह मना कर देती। उसके रहते हुए रसोई में जाने का मौका नहीं मिलता है। ननिहाल में आने पर ज्यादा समय नानी के साथ ही बिताना चाहती है। जिस दिन मैं कढ़ी-चावल बनाती थी, वह इसे खाना नहीं भूलती थीं।
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी बताती हैं कि ननिहाल में उसकी सबसे प्रिय बहन पलक सेहरावत है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह कहती है कि दीदी पढ़ाई के समय भी बचपन में मॉडलिंग व अन्य किताबें ज्यादा देखती थी और कहती थी कि तेरी बहन को ऐसा बनना है। साफ सफाई उसकी हॉबी थी, हर तरह की साफ सफाई। वह नानी के घर आती थी तो गार्डन में पौधों की देखरेख और अन्य साफ-सफाई पर ध्यान देती थी।