चंडीगढ़ में पहली बार नाइट मैराथॉन ‘रन द नाइट ग्लो रन’ का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी सुखचैन सिंह गिल समेत 2500 लोग दौड़े। देखिए तस्वीरें।
2 of 15
चंडीगढ़ की पहली नाइट मैराथॉन
- फोटो : अमर उजाला
सुखना लेक से पहली बार चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, पर्यटन और सिटको की ओर से हाफ मैराथन ‘रन द नाइट ग्लो रन’ और रन फार फन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा का संदेश देना था। लोगों को सेफ नाइट लाइफ के लिए जागरुक करना था।
3 of 15
चंडीगढ़ की पहली नाइट मैराथॉन
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिटको की एमडी कविता सिंह, चंडीगढ के एसएसपी सुखचैन सिंह गिल, पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव सहित प्रशासन केअन्य आलाधिकारी उपस्थित रहे।
4 of 15
चंडीगढ़ की पहली नाइट मैराथॉन
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस हाफ मैराथन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा का संदेश देना है। वे दिन में अपने को जितना सुरक्षित महसूस करती है, रात में भी उतना ही सुरक्षित महसूस करें।
5 of 15
चंडीगढ़ की पहली नाइट मैराथॉन
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि शहर की महिलाओं को सेफ नाइट लाइफ का संदेश दिया गया है। इस प्रतियोगिता में 21 किमी की हॉफ मैराथन व 5 किमी का रन ऑफ फन का आयोजन किया गया।