{"_id":"59193c574f1c1b1a7b8b4595","slug":"major-exposures-by-rohtak-nirbhaya-rohtak-gangrape-and-dead-body-multilation-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक गैंगरेपः 'निर्भया' की मां का चौंकाने वाला खुलासा, ये न होता तो बच जाती बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक गैंगरेपः 'निर्भया' की मां का चौंकाने वाला खुलासा, ये न होता तो बच जाती बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 16 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Rohtak gang rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के बाद गैंगरेप और फिर क्रूरता का शिकार हुई युवती की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अगर ऐसा न होता तो बेटी की जान बच सकती थी।
Rohtak gang rape
पिस्टल तानकर छह माह पहले भी दी थी धमकी
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी को छह माह पहले ही आरोपी ने पिस्टल तानकर धमकी दी थी। आरोपी ने युवती को कहा था कि उससे शादी कर ले, अगर शादी नहीं करेगी तो मार दूंगा। युवती के मामा ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को भी बताया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस तभी ठोस कार्रवाई करती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

मुख्य आरोपी की मां ने षडयंत्र भी रचा था
दरिंदगी का शिकार हुई युवती की मां ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सुमित की मां ने बेटी के अपहरण के बाद उन्हें फंसाने के लिए षडयंत्र भी रचा। थाने में उनके खिलाफ शिकायत दी और कहा कि इन लोगों ने उनके बेटे सुमित को अगवा करवा दिया, जबकि खुद आरोपी सुमित ने बेटी का अपहरण किया और फिर हैवानियत के बाद हत्या की। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर बात की। संतुष्ट होने पर सुमित की मां की शिकायत को फाड़ दिया।

एक और 'निर्भया' जैसा कांड
15 दिन पहले भी रोककर धमकाया था
इतना ही नहीं आरोपी ने 15 दिन पहले भी नौकरी पर जाते समय उनकी भांजी का रास्ता रोक दिया था। वह किसी तरह बचकर आई थी। उसके बाद करीब सप्ताह भर तक वह घर से बाहर ही नहीं गई। परिजनों ने मामले में आरोपी सुमित के परिजनों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने छह अन्य को मामले में नामजद कर लिया है।

rohtak rape
घटना को लेकर राजनेता और पुलिस दोनों सतर्क
घटना को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी सतर्क हैं। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है। आईजी नवदीप सिंह विर्क ने परिजनों से बातचीत के साथ हालात का जायजा लिया, वहीं दोपहर को एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील भी युवती के घर पहुंचे और परिजनों से आधा घंटा तक अकेले में बातचीत की। उन्होंने मामले में हर सिरे से जांच का आश्वासन दिया है।